खौफनाक: मुंबई में घर में ही सड़ी हुई हालत में मिली शख्स की लाश, पत्नी मौके से फरार, तलाश में पुलिस

Mumbai News: मुंबई में एक पत्नी पर पति की हत्या का आरोप लगा है। पति का शव उसी के घर बेड में पड़ा हुआ मिला। वारदात के बाद से ही पत्नी घर से फरार है।

Mumbai police
मुंबई में घर में ही सड़ी हुई हालत में मिली लाश  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • मुंबई में पत्नी पर लगा पति की हत्या का आरोप
  • घर के अंदर बेड में पड़ा मिला पति का शव
  • वारदात के होने के बाद से पत्नी घर से गायब

Mumbai News: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। साकानाकी इलाके की एक चॉल के कमरे से 23 साल के युवक का शव बरामद किया गया है। युवक की लाश करीब-करीब सड़ चुकी थी। वहीं मृतक की पत्नी घर पर नहीं मिली है। इसलिए पुलिस को पहली नजर में पत्नी पर शक हुआ है। पुलिस युवक की पत्नी की तलाश कर रही है। वहीं मृतक के पिता ने अपनी बहू को लेकर बताया कि, वे अपने बेटे को कई बार से फोन मिला रहे थे लेकिन हमेशा उनकी बहू कहती कि, उनके बेटे को बुखार है, इसलिए सो रहे हैं। बहू की बात पर मृतक के पिता भरोसा कर लेते और बात नहीं करते।

पुलिस ने मृतक युवक की पहचान नसीम खान के रूप में की है जो साकी नाका के खैरानी रोड इलाके की सरवर चॉल में अपनी पत्नी रूबीना के साथ रहता था। पुलिस के अनुसार, इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब लाश सड़ने लगी तो उसकी बदबू बाहर भी फैलने लगी। पड़ोसियों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा तो नसीम का शव बेड में पड़ा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिसके बाद नसीम के पिता को इस बात की सूचना दी गई और शव की पहचान के लिए अस्पताल बुलाया। 

साल 2017 में हुई थी शादी 

नसीम टेलर का काम करता था जिसकी शादी रूबीना ने साल 2017 में हुई थी। हाल ही के दिनों में ही नसीम और रूबीना सरवर चॉल में शिफ्ट हुए थे। नसीम के पिता के अनुसार, दोनों शादी के कुछ समय तक तो ठीक रहे लेकिन बाद में दोनों के बीच काफी अनबन रहने लगी। अक्सर दोनों के बीच लड़ाई होती थी। कई बार घरवालों को लड़ाई बंद करवाने के लिए बीच-बचाव तक करवाना पड़ता था।

रूबीना की तलाश जारी

पुलिस अब मामले में जल्द से जल्द आरोपी पत्नी रूबीना की गिरफ्तारी करना चाहती थी। रूबीना के पकड़े जाने के बाद ही खुलासा होगा कि, आखिर ये हत्या उसी ने की है या कोई और भी इसमें शामिल है। और ये हत्या किस वजह से की गई। 

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर