Mumbai Crime: शादी के 3 महीने बाद कजिन भाई महिला पर बना रहा था अफेयर करना का दबाव, महिला ने उठाया ये खतरनाक कदम

Mumbai Crime News: एक विवाहित महिला की आत्महत्या के तीन महीने बाद हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है। जांच पूरी होने के बाद मृतक महिला के आरोपी कजिन भाई को खंडेश्वर पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। महिला पिछले दो वर्षों से एक्सट्रा मेरिटल अफेयर में थी और वह इसे खत्म करना चाहती थी।

Mumbai Crime News
कजिन भाई के अफेयर के दबाव में महिला ने की आत्महत्या  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • महिला की आत्महत्या के तीन महीने बाद हैरान कर देने वाला खुलासा
  • महिला का कजिन भाई उसे एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर रखने के लिए मजबूर कर रहा था
  • कजिन भाई को खंडेश्वर पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है

Mumbai Crime News: मुंबई के खंडेश्वर में एक विवाहित महिला की आत्महत्या से मौत के तीन महीने बाद हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस को जांच से पता चला कि उसका कजिन भाई उसे एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर रखने के लिए मजबूर कर रहा था, जिससे वह काफी परेशान थी। जांच पूरी होने के बाद मृतक महिला के आरोपी कजिन भाई को खंडेश्वर पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी की पहचान दिनेश दराडे (30) के रूप में हुई है। वह बीड में रहता था। मृतक महिला 35 साल की थी। उसके पति ने आरोपी दिनेश दराडे के खिलाफ पुलिस में आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करवाया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी कजिन को गिरफ्तार कर लिया है। 

महिला ने जहर खाकर दी जान

मृतक महिला के पति ने पुलिस को दिए गए अपने बयान में कहा है कि 13 अप्रैल को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उसने चूहे मारने वाला जहर खा लिया था और उसने शाम को अपने पति को इसके बारे में बताया, जब वह अंतिम सांस ले रही थी। खंडेश्वर ने मामले की जानकारी देते हुए कहा है कि महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां वह 17 अप्रैल तक जीवित रही। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस दौरान हर दिन उसके पति से पूछताछ होती रही।

महिला खत्म करना चाहती थी एक्सट्रा मेरिटल अफेयर

पुलिस ने बताया है कि महिला की मौत के बाद, उसके फोन के माध्यम से पीड़ित पति ने घटना से एक दिन पहले मृतक महिला और आरोपी के बीच कॉल रिकॉर्डिंग सुनी, जिसमें वह परेशान होकर आरोपी से यह कह रही थी कि वह उससे तंग आ चुकी है और उत्पीड़न के कारण वह अपनी जान दे सकती है। बाद में, मृतका के पति ने आरोपी से पूछताछ की जिसके बाद उसने खुलासा किया कि महिला और वह पिछले दो वर्षों से एक्सट्रा मेरिटल अफेयर में थे और वह इसे खत्म करना चाहती थी, जबकि वह इसके लिए जोर दे रहा था। फिलहाल आरोपी को 30 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर