Mumbai Crime News: मुंबई में नहीं रुक रहा क्राइम, अब अंधेरी में मिली महिला की लाश, दो आरोपी हिरासत में

Mumbai Crime News: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में अंधेरी इलाके से एक 32 साल की महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। आरोपी मृतक महिला के साथ ही एक कंस्ट्रक्शन साइट पर रहते थे।

woman was found dead at site of under construction building in Andheri
मुंबई के अंधेरी क्षेत्र में मिली महिला की लाश  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • मुंबई के अंधेरी में मिला महिला का शव
  • कंस्ट्रक्शन साइट पर रहते थे आरोपी
  • अभी हत्या का कारण नहीं पता चल पाया है

Mumbai Crime News: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में अपराधियों का आतंक लगातार जारी है। अब मुंबई के अंधेरी इलाके में एक अंडर कंस्ट्रक्शन साइट पर एक 32 साल की महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। महिला उसी साइट पर काम भी करती थी। उसकी हत्या का शक दो साथी मजदूरों पर किया जा रहा है, जिन्हें पुलिस हिरासत में ले लिया है। दोनों आरोपी वेस्ट बंगाल के मूल निवासी हैं। पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपी मजदूरों से पूछताछ कर रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार, मामला मुंबई के अंधेरी इलाके का है, जहां एक निर्माणधीन बिल्डिंग में एक महिला का शव मिला। शव के मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ जुट गई। शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की पहचान उसी साइट पर काम करने वाली एक मजदूर के रूप में की गई है। 

महिला के साथ ही काम करते थे आरोपी

वहीं आरोपी भी उसी साइट पर मृतक महिला के साथ ही काम करते थे। दोनों आरोपी और महिला साइट पर एक ही कमरे में रह रहे थे। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद अपने घर मुर्शिदाबाद वेस्ट बंगाल की ओर भाग रहे थे लेकिन वर्धा रेलवे स्टेशन पर ही पकड़े गए। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

दो दिन पहले हुई थी महिला की मौत 

महिला की मौत तो दो दिनों पहले ही हो चुकी थी। लेकिन साइट सुपरवाइजर को उस समय शक हुआ जब मृतक महिला और दोनों आरोपी काम से गायब थे। जब इनकी साइट पर तलाश की तो महिला का शव मिला। वहीं दोनों आरोपी फरार हो गए जिन्हें बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर