Greater Noida Crime: चाचा को भतीजे ने उतारा मौत के घाट, हत्या करने के पीछे बताया यह कारण, जानिए मामला

Greater Noida Police: ग्रेटर नोएडा में एक बुजुर्ग चाचा की भतीजे ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक अपने भाई की हत्या के आरोप में जेल जा चुका था। मृतक भतीजे के घर की महिलाओं को गाली देता था इसीलिए आक्रोशित भतीजे ने उसका मर्डर कर दिया।

 Greater Noida Crime News
ग्रेटर नोएडा में हत्यारे चाचा का भतीजे ने किया मर्डर   |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • ग्रेटर नोएडा के गोपालगढ़ गांव का है मामला
  • मृतक पहले अपने भाई की हत्या के आरोप में काट चुका था सजा
  • घर के महिलाओं के अपमान से आक्रोशित भतीजे ने सुलाई मौत की नींद

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में बदले की आग कहें या घर की महिलाओं का अपमान, यह एक छात्र को बर्दाश्त नहीं हुआ। बता दें कि ग्रेटर नोएडा के गोपालगढ़ गांव में रहने वाले एक 70 वर्षीय बुजुर्ग को बीती रात को चाकू घोंप कर मौत के घाट उतार दिया गया। मृतक इससे पहले अपने भाई जगपाल की हत्या के आरोप में जेल में सजा काट चुका था। कुछ समय पूर्व ही मृतक जेल से छूटकर घर आया था।

पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक 12वीं कक्षा के छात्र को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने छात्र से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश में हैं इस हत्या मामले में किसीने छात्र का साथ दिया था या नहीं।

मृतक कुछ समय पहले ही छूटा था जेल से

बता दें कि ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया है कि, थाना जेवर क्षेत्र के ग्राम गोपालगढ़ में गिरिराज प्रजापति की देर रात को चाकू से गोदकर हत्या हुई है। इस मामले में पुलिस ने मृतक के आरोपी भतीजे को हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लिया गया भतीजा 12वीं कक्षा का छात्र है। जांच में यह पुलिस को पता चला है कि, वर्ष 2018 में मृतक गिरिराज प्रजापति ने अपने भाई जगपाल का मर्डर किया था। गिरिराज प्रजापति कुछ समय पूर्व ही जेल से छूट कर घर आया था।

इस वजह से की हत्या

जानकारी के लिए बता दें कि इस प्रकरण में कक्षा 12वीं के छात्र को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू और खून से सने कपड़े भी पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। छात्र ने पुलिस को बताया है कि, उसके पिता जगपाल की हत्या के मामले में जेल गए गिरिराज जब से जमानत पर छूटकर घर आया था।  तब से वह उसके परिवार वालों को अपमानित करता रहता था। उसके घर की महिलाओं को भरे समाज के सामने अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया करता था। इस बात से छात्र काफी गुस्से में रहता था।

अगली खबर