रास्ता भटक गई थीं 80 साल की बुजुर्ग महिला, नहीं बता पा रही थीं नाम, पुलिस ने यूं सही-सलामत पहुंचाया घर

Greater Noida News: दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एक सराहनीय काम किया। पुलिस ने रास्ता भटक गई एक बुजुर्ग महिला को सुरक्षित तरह से उनके घर पहुंचाया।

Greater Noida Police
रास्ता भटकी हुई महिला को परिवार से फिर मिलाया 
मुख्य बातें
  • ग्रेटर नोएडा में पुलिस का शानदार काम
  • रास्ता भटकी महिला को घर पहुंचाया
  • बुजुर्ग महिला को नहीं था कुछ भी याद

Greater Noida News: दिल्ली से सटे यूपी के ग्रेटर नोएडा में पुलिस का सराहनीय कार्य देखने को मिला है। जहां पुलिस ने घर से रास्ते भटक गई एक बुजुर्ग महिला को उसके परिजनों से मिलवाया। बुजुर्ग महिला अपने परिजनों से मिलकर बहुत खुश हुई साथ ही साथ परिजनों ने नोएडा पुलिस का दिल से शुक्रिया किया और नोएडा पुलिस की बहुत ही प्रशंसा की। मिली जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा के बीटा 2 थाना पुलिस ने रास्ता भटकी एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला को उसके परिवार वालों से मिलवाया। बुजुर्ग महिला मानसिक रूप से परेशान थी और अपना पता बताने में असमर्थ थी, लेकिन पुलिस की कड़ी मशक्कत और प्रयास के बाद वह परिजनों से मिल पाई। 

आपको बता दें कि बुजुर्ग महिला अपने घर का रास्ता भटक कर ग्रेटर नोएडा के अल्फा दो पर पहुंच गई। महिला अपना नाम पता नहीं बता पा रही थी और काफी परेशान हो रही थी। 

कड़ी मशक्कत के बाद मिला घर

बुजुर्ग महिला के संबंध में मंदिर के पुजारी द्वारा तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बीटा टू अल्फा चौकी इंचार्ज केदार सिंह अपनी टीम के साथ मंदिर में पहुंचे। पुलिस की टीम ने महिला से उसके घर के बारे में जानने का प्रयास किया। हालांकि बुजुर्ग महिला अपना नाम पता नहीं बता पा रही थी।पुलिस की काफी मशक्कत के बाद बुजुर्ग महिला ने नोएडा के तीन अलग-अलग सेक्टरों का नाम लिया। जिसके बाद पुलिस द्वारा बुजुर्ग महिला का फोटो खींचकर नोएडा के तीनों सेक्टरों के चौकी इंचार्ज और आरडब्ल्यू को भेजा गया, जिसके बाद अथक प्रयास से पता चला कि महिला नोएडा के सेक्टर 40 की रहने वाली है।

चौकी इंचार्ज के प्रयासों के बाद मिला महिला का घर

ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 के थाना प्रभारी अनिल राजपूत में बताया कि नोएडा से एक बुजुर्ग महिला रास्ता भटक कर ग्रेटर नोएडा के अल्फा 2 साईं मंदिर पहुंच गई। महिला कुछ भी बता नहीं पा रही थी। इसके बावजूद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। चौकी इंचार्ज केदार के प्रयासों के बाद महिला के घर वालों का पता लग पाया और बुजुर्ग महिला को उसके परिवार वालों से मिलवाया गया। परिवार वालों ने नोएडा पुलिस का तहे दिल से धन्यवाद किया और नोएडा पुलिस की बहुत ही प्रशंसा  की।

अगली खबर