Greater Noida: NH-91 के लुहारली टोल प्लाजा पर लगा कई किलोमीटर का जाम, सैंकड़ों वाहन फंसे

Greater Noida News: दिल्ली से सटे यूपी के ग्रेटर नोएडा के लुहारली टोल प्लाजा पर जाम लगने से गाड़ियों की पांच किलोमीटर तक कतारें बन गई। जाम में एंबुलेंस तक फंसी गई। लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Heavy traffic Jam at luharli toll plaza
NH-91 के लुहारली टोल प्लाजा पर लगा जाम 
मुख्य बातें
  • लुहारली टोल प्लाजा पर लगा कई किलोमीटर का जाम
  • काफी तदाद में लोग परेशान, एंबुलेंस भी जाम में फंसी
  • जाम खुलवाने की कोशिश, धूुप से लोगों का हाल बेहाल

Greater Noida News: दिल्ली से सटे यूपी के ग्रेटर नोएडा के लुहारली टोल प्लाजा पर करीब 5 किलोमीटर लंबा जाम लगा गया। इस जाम में एंबुलेंस भी फंस गई। नेशनल हाईवे-91 पर अधिकतर जाम की स्थिति पैदा होती है। हर शनिवार और रविवार को सबसे ज्यादा जाम लगता है। जिसकी वजह से हाईवे पर सफर करने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रविवार दोपहर से लुहराली टोल प्लाजा पर करीब 5 किलोमीटर लंबा जाम लगा गया, जिसमें सैकड़ों वाहन फंसे गए।

जाम में फंसे एक वाहन चालक राजीव सक्सेना ने बताया कि, वह अधिकतर दादरी से बुलंदशहर की तरफ जाते हैं, उनकी बुलंदशहर में कंपनी है। राजीव सक्सेना का कहना है कि, अधिकतर शनिवार और रविवार को नेशनल हाईवे-91 के लुहराली टोल प्लाजा पर कई किलोमीटर लंबा जाम लगा रहता है। जिसकी वजह से उनको ही नहीं बल्कि अन्य सभी वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार वे घंटों इंतजार करते हैं। जरूरी काम के लिए जा रहे लोग इससे परेशान हो जाते हैं।

अक्सर लगता है जाम

बताया जा रहा है कि, ग्रेटर नोएडा के लुहारली टोल प्लाजा पर जाम की स्थिति अधिकतर पैदा होती है। एंबुलेंस का लुहारली टोल प्लाजा पर फंसना आम बात हो गया है। काफी बार अधिकारियों को इस बारे में अवगत करवाया गया है, लेकिन कोई अधिकारी ध्यान नहीं देता है। हालत यह है कि, अगर कोई आपातकालीन स्थिति हुई तो एंबुलेंस या फायर ब्रिगेड की गाड़ियां सही समय तक नहीं पहुंच पाएगी। 

ट्रैफिक जाम बना समस्या

रोजाना भारी तादाद में वाहन गुजरते हैं और ऐसे में थोड़ी देर का ही जाम विकराल रूप ले लेता है, जिससे काफी पीछे तक का ट्रैफिक प्रभावित होता है, और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। समस्या का निवारण नहीं होता है। कई बार खुद पुलिस को जाम खुलवाना पड़ता है।

अगली खबर