Greater Noida News: ग्रेनो में शक में पत्नी को चाकू से गोदा, खुद को भी किया घायल, इलाज के दौरान पत्नी की हुई मौत

Greater Noida News: यूपी के ग्रेटर नोएडा में एक पति ने अवैध संबंधों के शक में अपनी पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के समय महिला अपनी जॉब खत्म करने के बाद कंपनी से घर लौट रही थी।

Husband Killed wife attacked with knife over illicit relationship
अवैध संबंध के शक में पत्नी को चाकू से गोदा  
मुख्य बातें
  • अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या
  • काफी दिनों से अलग रह रही थी पत्नी
  • प्राइवेट कंपनी में करती थी नौकरी

Greater Noida News: शक एक ऐसी चीज है जो किसी भी रिश्ते को तुड़वा सकती है और किसी की जान भी ले सकती है ऐसा कुछ ग्रेटर नोएडा के थाना सुरजपुर क्षेत्र इंडस्ट्री एरिया में हुआ जब एक पति ने शक के चलते अपनी पत्नी को मौत की नींद सुला दिया। और खुद भी बुरी तरह घायल कर दिया। पुलिस के आलाधिकारियों का कहना है कि, यह दोनों पति-पत्नी है। पति ने ये घटना पत्नी के अवैध सबंधो के शक पर की है। जांच की जा रही है। वहीं महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दिल्ली से सटे यूपी के ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र के इंडस्ट्री में एरिया में काम करके कंपनी से आ रही महिला को पति ने चाकू से गोदा दिया जिसे देख वहां सनसनी  फैल गई। इतना ही नहीं युवक ने खुद को भी चाकू मारकर घायल करने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। जबकि युवक अस्पताल में भर्ती करा दिया है जिसका इलाज चल रहा है। 

पति से अलग रहती थी महिला

आपको बता दें कि, बीते 3 साल पहले महिला और रामगोविंद की शादी हुई, जिसके बाद पति पत्नी दोनों एक साथ ग्रेटर नोएडा सुरजपुर क्षेत्र में किराए के मकान में रहने लगे। तीन साल बीत जाने के बाद कुछ महीनों से पत्नी कमरा किराए पर लेकर रह रही थी और एक निजी कंपनी में काम कर रही थी। इसी के चलते राम गोविंद को शक हुआ कि, उसकी पत्नी के किसी के साथ अवैध संबंध है, जिसके साथ महिला रह रही है। इस बात से नाराज रामगोविंद अपने साथ चाकू लेकर गया जैसे ही महिला कंपनी से बाहर निकली, आरोपी ने ताबड़तोड़ कई बार चाकू से अपनी पत्नी के ऊपर हमला कर और अपने भी चाकू मार लिया। सूचना पाकर मौके पर पंहुची पुलिस ने दोनों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां महिला की मौत हो गई। जबकि रामगोविंद का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और सभी बिंदुओं पर जांच कर आवश्यक कार्यवाही की बात कही है।

अगली खबर