दिल्ली से शिफ्ट होकर नोएडा आया मैडम तुसाद म्यूजियम, यहां कर सकेंगे अपनी पसंदीदा हस्तियों का दीदार

नोएडा/ग्रेटर नोएडा समाचार
Updated Jul 19, 2022 | 16:44 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Madame Tussauds Museum Noida: मशहूर मैडम तुसाद संग्रहालय नोएडा में खुल गया है। यह संग्रहालय पहले नई दिल्ली के कनॉट प्लेस में खुला हुआ था, लेकिन इसे अब नोएडा के डीएलएफ मॉल इंडिया में शिफ्ट कर दिया गया है।

Madame Tussauds Museum Noida
दिल्ली से नोएडा में शिफ्ट हुआ मैडम तुसाद म्यूजियम  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • मशहूर मैडम तुसाद संग्रहालय नोएडा में खुल गया है
  • संग्रहालय नोएडा के सेक्टर-18 स्थित डीएलएफ मॉल में खुला
  • यह संग्रहालय हमेशा से लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है

Madame Tussauds Museum Noida: दुनियाभर में अपनी अलग खासियत के लिए मशहूर मैडम तुसाद संग्रहालय नोएडा में खुल गया है। अब नोएडा के लोग अपने पसंदीदा फिल्मी सितारे, खेल जगत से जुड़े हस्तियां सहित विख्यात नेताओं का दीदार कर सकेंगे। मैडम तुसाद संग्रहालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, क्रिकेटर विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर, रोनाल्डो, फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन, सलमान खान, अक्षय कुमार और शाहरुख खान सहित अन्य कई बड़ी हस्तियों के मोम के पुतले हैं।

विश्व प्रसिद्ध मैडम तुसाद संग्रहालय नोएडा के सेक्टर-18 स्थित डीएलएफ मॉल में खुल चुका है। यह संग्रहालय पहले नई दिल्ली के कनॉट प्लेस में खुला हुआ था, लेकिन इसे अब नोएडा के डीएलएफ मॉल इंडिया में शिफ्ट कर दिया गया है। 

नोएडा शिफ्ट करने के बाद बदला गया नाम

मैडम तुसाद संग्रहालय दुनियाभर के कई देशों में खुला हुआ है, लेकिन यह भारत में खुला यह एक मात्र मैडम तुसाद संग्रहालय है। इस संग्रहालय को मंगलवार से आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। नोएडा में शिफ्ट करते हुए इसका नाम भी बदल दिया गया है। इसका नाम अब मैडम तुसाद इंडिया कर दिया गया है। यह संग्रहालय हमेशा से लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। दुनियाभर में इस संग्रहालय को लोगों का हमेशा से प्यार मिलता रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए साल 2019 में मैडम तुसाद संग्रहालय को पहली बार भारत के अंदर राजधानी दिल्ली में खोला गया था। 

दो साल बाद अब खुला मैडम तुसाद इंडिया

लेकिन बीते दो सालों से कोरोना वायरस की महामारी के चलते यह संग्रहालय बंद पड़ा हुआ था। जिसे अब नोएडा शिफ्ट करने के बाद खोल दिया गया है। नोएडा वाला संग्रहालय कनॉट प्लेस के मुकाबले ज्यादा भव्य और आकर्षक है। इसमें दुनियाभर और भारत से जुड़ी तमाम बड़ी हस्तियों के मोम के पुतले हैं। मैडम तुसाद इंडिया में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, भगत सिंह, सरदार पटेल, सुभाष चंद्र पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम, रणबीर कपूर, कपिल देव, मिल्खा सिंह, मैरीकॉम, उसेन बोल्ट, डेविड बेकम, बोल्ड सहित 50 हस्तियों के पुतले हैं। 

अगली खबर