Lok Adalat: गौतमबुद्धनगर में 14 मई को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, इस बार एक लाख केस खत्म करने का लक्ष्य

Lok Adalat: गौतमबुद्धनगर जिला कोर्ट में आपके ऊपर कोई केस चल रहा है और आप उसमें निपटारा चाहते हैं तो आपके पास एक अच्छा मौका है। आने वाली 14 मई को गौतमबुद्धनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिसमें एक लाख केस समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है।

National Lok Adalat in Gautam Buddh nagar on May 14
जिले में होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 
मुख्य बातें
  • 14 मई को नोएडा में होगा लोक अदालत का आयोजन
  • पुराना केस खत्म करना चाहते हैं तो अच्छा मौका
  • इस बार एक लाख केस खत्म करने का लक्ष्य

Lok Adalat: अगर आपका गौतमबुद्ध नगर कोर्ट में मुकदमा चल रहा है और अब निपटारा करना चाहते हैं तो, आपके लिए एक अच्छा मौका है। दरअसल, आगामी 14 मई 2022 को गौतमबुद्धनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बड़े पैमाने पर 1 लाख केस समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। लोक अदालत के दौरान सिविलियंस, मेटोरियम, व्हीकल चालान और बिजली से संबंधित केसों का निस्तारण किया जाएगा। 

गौरतलब है कि, पिछली बार जब लोक अदालत लगी तो 58 हजार से ज्यादा केसों का निपटारा किया गया था। जबकि इस बार पिछली बार से भी ज्यादा मुकदमों का निपटारा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही जिन केसों का निपटारा लोक अदालत में किया जाएगा। उनके केसों की कोर्ट फीस समाप्त कर दी जाएगी।

14 मई को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 

राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी राजीव कुमार वत्स ने बताया कि, अगर आप कोर्ट के चक्कर काटते हुए थक गए हैं और आप चाहते हैं कि, अब आप केस नहीं लड़ना। ऐसे लोगों को केस खत्म करने का मौका दिया गया है। उन्होंने बताया कि, 14 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से केस का निपटारा कर सकते हैं। जिसमें लोगों द्वारा कोर्ट में जमा की गई फीस भी वापस मिल जाएगी।

पिछली बार 58,600 केसों का निपटारा 

 राजीव कुमार वत्स ने बताया कि, 14 मई को गौतमबुद्धनगर डिस्टिक कोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बड़े पैमाने पर उनके केसों का निपटारा किया जाएगा। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में दोनों पक्षों में समझौता कराने का प्रयास किया जाएगा। पिछली बार 58,600 केसों का निपटारा किया गया था। इस बार यह लक्ष्य को तोड़ते हुए 1 लाख ज्यादा केसों का निपटारा करने का प्रयास किया जाएगा। अगर आप अपने केस को खत्म करना चाहते हैं तो, अपने वकील के पास जाकर राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठा सकते हैं।

अगली खबर