बापू को अनोखी श्रद्धांजलि: नोएडा के सेक्टर 137 में गांधी जी की 20 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण, इसलिए है खास

Noida Mahatma Gandhi Statue: दिल्ली से सटे नोएडा में विकास प्राधिकरण ने वेस्ट प्लास्टिक के कचरे से बनी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया है। इस मौके पर बीजेपी सांसद महेश शर्मा, नोएडा विधायक पंकज सिंह और नोएडा प्राधिकरण की सीईओ ऋतु महेश्वरी मौजूद रहीं।

Noida development authority unveiling mahatma gandhi statue
नोएडा में प्लास्टिक वेस्ट से बनाई महात्मा गांधी की 20 फुट ऊंची प्रतिमा 
मुख्य बातें
  • नोएडा में बनाई गई महात्मा गांधी की 20 फुट ऊंची प्रतिमा
  • अनावरण कार्यक्रम में बीजेपी सांसद और विधायक भी शामिल
  • वेस्ट प्लास्टिक के कचरे से बनाई गई है बापू की प्रतिमा

Noida Mahatma Gandhi Statue: दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में विकास प्राधिकरण ने सोमवार को 20 फुट ऊंची देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया है। इस दौरान भाजपा सांसद महेश शर्मा, नोएडा विधायक पंकज सिंह, दादरी विधायक तेजपाल नागर और नोएडा प्राधिकरण की सीईओ ऋतु महेश्वरी मौजूद रहीं। बता दें कि, नोएडा के सेक्टर 137 गोल चक्कर के पास में गांधी जी मूर्ति बनाई गई है। भारत छोड़ो आंदोलन की 80 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में प्रतिमा का अनावरण किया गया है। एचसीएल फाउंडेशन ने इस प्रतिमा को बनाने में अहम भूमिका निभाई है। नोएडा प्राधिकरण द्वारा शहर को कचरा मुक्त बनाने मिशन मोड़ अभियान चलाया जा रहा है।

सबसे खास बात है कि, नोएडा प्राधिकरण द्वारा 20 फुट ऊंची गांधी जी की प्रतिमा वेस्ट प्लास्टिक के कचरों से बनाई गई है। एचसीएल फाउंडेशन द्वारा प्लास्टिक के कपड़ों के द्वारा गांधी जी की प्रतिमा बनाई गई है। नोएडा शहर वासियों द्वारा नोएडा प्राधिकरण से पहले से ही मांग की जा रहे थी कि शहर में कहीं पर महात्मा गांधी की प्रतिमा बनाई जाए। इसी को लेकर नोएडा प्राधिकरण द्वारा नोएडा के सेक्टर-137 गोल चक्कर के पास राष्ट्रपिता की प्रतिमा बनाई गई है। 

नोएडा सांसद से लेकर भाजपा विधायक तक, ये सभी रहे मौजूद

आपको बता दें कि, नोएडा प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के अनावरण में गौतमबुद्धनगर के सांसद महेश शर्मा, नोएडा के विधायक पंकज सिंह, नोएडा प्राधिकरण के सीईओ ऋतु महेश्वरी, दादरी विधायक तेजपाल नागर समेत नोएडा प्राधिकरण के अन्य अधिकारी समेत भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे। नोएडा प्राधिकरण द्वारा वहां से आने जाने वाले लोगों को काफी सुंदर नजारा देखने को मिलेगा। नोएडा प्राधिकरण द्वारा प्लास्टिक वेस्ट कचरा से और भी अन्य चीजें बनाई जाएंगी। एचसीएल फाउंडेशन द्वारा नोएडा के अलग-अलग इलाकों और चीजों के बनाने का दावा किया गया है।

अगली खबर