Noida Dog Attack: नोएडा में डॉग अटैक से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, टहलते वक्त किया हमला, ये है पूरी घटना

Noida: नोएडा में घर से सुबह टहलने निकले एक बुजुर्ग पर स्ट्रीट डॉग ने हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग गंभीर घायल हो गए। बाद में बुजुर्ग को स्थानीय लोग अस्पताल लेकर गए। जहां उनके शरीर में डाक्टरों ने करीब 20 टांके लगाए।

Noida Dog Attack
डॉग अटैक से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, आए 20 टांके (प्रतीकात्मक तस्वीर)  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • बुजुर्ग इस्लाम (60) सुबह अपने घर से निकले थे टहलने
  • गली में मौजूद बेसहारा डॉग उन पर झपट पड़ा
  • स्ट्रीट डॉग के हमले में बुजुर्ग बुरी तरह से जख्मी हो गए

Noida Dog Attack: उत्तर प्रदेश के नोएडा में डॉग्स का आतंक थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। एक के बाद एक हो रही डॉग अटैक की घटनाओं से शहर के लोगों में खौफ है। पिछले दिनों की अगर बात करें तो पेट डॉग हमलों के कई मामले सामने आए हैं। अब पेट के साथ स्ट्रीट डॉग्स के हमले भी लोगों पर हो रहे हैं। डॉग अटैक की घटनाओं के चलते शहर के लोग अब घरों से बाहर निकलने में भी कतरा रहे हैं। ताजा मामला जनपद के सर्फाबाद से सामने आया है।

जहां पर घर से सुबह टहलने निकले एक बुजुर्ग पर स्ट्रीट डॉग ने हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग गंभीर घायल हो गए। बाद में बुजुर्ग को स्थानीय लोग अस्पताल लेकर गए। जहां उनके शरीर में डाक्टरों ने करीब 20 टांके लगाए। हालांकि बुजुर्ग शख्स की स्थिति ठीक बताई जा रही है। घटना के बाद लोगों में आक्रोश है। लोगों का कथित तौर पर आरोप है कि जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते लोगों के साथ इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। गलियों में घूमने वाले बेसहारा डॉग्स पर भी अधिकारियों को नियंत्रण के प्रयास करने चाहिए। 

टहलने निकले थे कि, स्ट्रीट डॉग झपट पड़ा

जानकारी के मुताबिक नोएडा जनपद के सर्फाबाद के रहने वाले बुजुर्ग इस्लाम (60) सुबह अपने घर से टहलने निकले थे। इस दौरान गली में मौजूद बेसहारा कुत्ता उन पर झपट पड़ा। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्ट्रीट डॉग ने उन पर पीछे से आकर हमला किया। सबसे पहले डॉग ने बुजुर्ग के पैर पर अटैक किया। इस बीच उन्होंने छुड़ाने के लिए जतन किया तो डॉग ने उनका हाथ पकड़ लिया। उसके बुजुर्ग को कई जगह से नोंच डाला। स्ट्रीट डॉग के हमले में 60 वर्षीय बुजुर्ग बुरी तरह से जख्मी हो गए। इसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उनके हाथ पर 20 टांके लगाए। जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग अब ठीक हैं। मगर इस तरह की घटना को लेकर गांव में नाराजगी है।  


 

अगली खबर