Noida Crime News: नोएडा में ऑनलाइन सेक्स रैकेट चलाने वाले गैंग का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

Noida Crime News: उत्तर प्रदेश की नोएडा पुलिस ने ऑनलाइन सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

Noida police busted online sex racket gang arrested two accused
नोएडा में ऑनलाइन सेक्स रैकेट चलाने वाला गैंग गिरफ्तार 
मुख्य बातें
  • नोएडा में सेक्स रैकेट चलाने वाले पकड़े
  • ऑनलाइन चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा
  • पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

Noida Crime News: दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले में पुलिस ने ऑनलाइन सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस गैंग को दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। ये लोग सोशल मीडिया के जरिए ग्राहकों से संपर्क करते थे और डील हो जाने के बाद तय जगह पर गोरखधंधा कराते थे। इनपुट मिलने पर पुलिस ने टीम बनाकर रेड मारी और मौके से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने दो लड़कियों को भी हिरासत में लिया। पुलिस फिलहाल दोनों आरोपियों से उनके नेटवर्क को लेकर पूछताछ कर रही है। 

गौरतलब है कि, नोएडा पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने नोएडा एनसीआर में ऑनलाइन देह व्यापार करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस गिरोह के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस को दो कार, दो मोबाइल फोन और 9 हजार रुपए कैश बरामद हुआ है।

ऐसे करते थे डील

बता दें कि, नोएडा पुलिस और ए.एच.टी.यू नोएडा यूनिट को यह सूचना मिली थी कि, शहर में ऑनलाइन व्यापार करने वाला एक गिरोह सक्रिय है, जिसके बाद नोएडा सेक्टर 58 पुलिस और एचपीयू की टीम ने एक संयुक्त ऑपरेशन के तहत इस गिरोह के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरोह लंबे समय से नोएडा एनसीआर में ऑनलाइन देह व्यापार करावा रहा था, पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों ने बताया है कि, ये लोग गूगल साइट्स और व्हाट्सएप नंबर के माध्यम से ग्रुप बनाकर लोगों से बात किया करते थे डील होने पर लड़कियों को बुलवाकर देह व्यापार करवाया करते थे।

एडीसीपी ने दी जानकारी

एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, ए.एच.टी.यू और थाना सेक्टर 58 पुलिस की टीम ने ऑनलाइन सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक अभियुक्त मुरादाबाद का रहने वाला है, तो दूसरा बिहार का रहने वाला है। यह लोग ऑनलाइन ग्राहकों को ढूंढा करते थे उसके बाद व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर डील किया करते थे। डील पक्का होने पर इनके संपर्क में रहने वाली लड़कियों को बुलाकर व्यापार करवाया करते थे।

अगली खबर