Noida Chain Theft Gang News: नोएडा में चेन चोरी करने वाली महिला गैंग का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार

Noida Chain Theft Gang News: नोएडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चैन चोरी करने वाली महिला गैंग का खुलासा किया है। इसमें तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से चोरी की चेन बरामद हुई है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

noida crime news
नोएडा पुलिस ने चेन चोरी करने वाली महिला गैंग को पकड़ा (प्रतीकात्मक)  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • नोएडा के भीड़-भाड़ वाले इलाकों में करती थी महिलाएं चोरी
  • नोएडा में जगन्नाथ यात्रा के दौरान एक चेन चुराने के मामले में हुई गिरफ्तारी
  • महिलाओं के पास से चेन बरामद

Noida Chain Theft Gang News: देश की राजधानी दिल्ली से लगे उत्तर प्रदेश के नोएडा में भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाकर चोरी करने वाली गैंग का नोएडा पुलिस ने खुलासा किया है। दरअसल, बीते दिनों एक जुलाई को नोएडा के सेक्टर 24 थाना इलाके में जगन्नाथ यात्रा निकाली गई थी। बता दें कि इस धार्मिक यात्रा के दौरान एक महिला की चैन चोरी कर ली गई थी। इसी मामले में जांच करते हुए पुलिस ने गैंग का पर्दाफाश किया है।

बता दें कि नोएडा पुलिस एक जुलाई को जगन्नाथ यात्रा के दौरान महिला की चोरी की गई चेन के सम्बन्ध में जांच कर रही थी। तभी पुलिस को पता चला कि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाली गैंग में कुछ महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने मामले में तीन महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

ऐसे देती थीं चोरी को अंजाम

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया है कि महिलाएं किसी भी धार्मिक शोभायात्रा में शामिल हो जाती थीं। इस दौरान बड़ी शतर्कता से चैन चोरी कर लेती थीं। ये भंडारा, जगराता या किसी भी धार्मिक आयोजन में बड़ी शातिर तरीके से घटना को अंजाम देती थीं। पुलिस इनसे पूछताछ कर अन्य चोरी की घटनाओं के बारे में पता कर रही है। पुलिस को कई मामलों के खुलासे की उम्मीद है।

1 जुलाई को हुई थी चोरी की घटना

जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस के नोएडा के एडीएसपी रणविजय सिंह ने बताया है कि सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में 1 जुलाई को जगन्नाथ यात्रा निकाली गई थी। इसी दौरान उस भीड़ में एक महिला की चैन चोरी कर ली गई थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया था। तीनों महिलाएं भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाकर चोरी किया करती हैं। एडीएसपी ने बताया कि महिलाओं के पास से पुलिस ने चेन बरामद कर लिया है। इस मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

अगली खबर