बिहार में बच्चे के जन्म लेते ही लोगों के उड़े होश, एलियन की शक्ल वाले नवजात को देखने जिले भर से पहुंच रहे लोग

Bihar News: जमुई जिले में बुधवार की रात एलियन की शक्ल वाले एक बच्चे का जन्म हुआ। बच्चे को देखते ही हर कोई डर गया। यह नवजात जिले में चर्चा का विषय बन गया। लोग प्रसूता के घर बच्चे को देखने के लिए पहुंचने लगे। मामला सिकंदरा प्रखंड का है।

Patna news
जमुई में एलियन की शक्ल वाले बच्चे ने लिया जन्म  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • सिकंदरा प्रखंड के महना गांव में नवजात का हुआ था जन्म
  • महिला ने नॉर्मल डिलीवरी से बच्चे को दिया था जन्म
  • कुछ समय बाद नवजात ने तोड़ा दम

Bihar News: जमुई जिले में बुधवार की रात एक गांव में हड़कंप मच गया। एक महिला ने एलियन की शक्ल वाले बच्चे को जन्म दिया। सबसे पहले परिवार वाले ही बच्चे को देखकर दंग रह गए। आस-पड़ोस के लोग पहुंचे तो बच्चे का चेहरा एवं शरीर देखकर डर गए। यह बात इधर-इधर आसपास के गांवों में भी पहुंच गई और बच्चों को देखने के लिए आस- पास भीड़ इकट्ठा हो गई थी। 

जिले के सिकंदरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत महना गांव में बुधवार की देर रात महिला ने इस बच्चे को जन्म दिया। महिला की नॉर्मल डिलीवरी हुई है। गांव वालों का कहना है कि बच्चा सामान्य बच्चों से बिल्कुल नजर आ रहा था। बच्चे की शक्ल बिल्कुल डरावनी थी। 

बड़ा सा चेहरा और कटे हुए बड़े होंठ 

ग्रामीणों के मुताबिक नवजात का चेहरा काफी बड़ा था। उसके बड़े होंठ कटे हुए थे। आंखों की पुतली काफी बड़ी थी। इतना ही नहीं उसकी खोपड़ी ऊपर से खुली थी। ग्रामीणों का कहना है कि उसका सिर नहीं था। हाथ-पैर और पेट का हिस्सा 10 साल के बच्चे की तरह था। उसके जैसा बच्चा अब तक लोगों ने नहीं देखा है। हालांकि बच्चे ने कुछ घंटे के बाद ही दम तोड़ दिया। 

कुछ घंटे ही जिंदा रहा बच्चा

लोगों ने बताया कि बच्चा काफी स्वस्थ था। हालांकि कुछ घंटे के बाद ही उसने दम तोड़ दिया। बच्चे को देखकर हर कोई दंग रह जा रहा था। सभी इसे एलियन बेबी कह रहे थे। बता दें बिहार में इससे पहले भी इस तरह के बच्चे का जन्म हुआ। इसी साल फरवरी महीने में भी गोपालगंज जिले में  एलियन की शक्ल वाले बच्चे ने जन्म लिया था। हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल में बच्चे का जन्म हुआ था। मीरगंज थाना क्षेत्र के साहिबा चक्र गांव के चुनचुन यादव की पत्नी ने बच्चे को जन्म दिया था। हालांकि कुछ घंटे के बाद ही इस बच्चे ने भी दम तोड़ दिया था। तब डॉक्टरों ने कहा था कि 10 लाख बच्चों में एक-दो ऐसे बच्चे जन्म लेते हैं।

पढ़िए Patna के सभी अपडेट Times Now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर