Patna Weather: पटना में दिन के तापमान में गिरावट, पांच दिनों से रात में 6 डिग्री तक बढ़ रहा पारा

Weather Alert: पटना में इस साल गर्मी का मौसम बहुत बदला-बदला सा है। पहले मार्च में ही अप्रैल जैसी गर्मी और अब अप्रैल में मई-जून सी तपिश है।

Patna Weather
Patna Weather: पटना में दिन के तापमान में गिरावट  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • इस सीजन में मौसम का मिजाज बहुत अलग है
  • मार्च से ही बहुत ज्यादा गर्मी पड़ रही है
  • मई और जून में पड़ती है ऐसी गर्मी

Patna Weather: राजधानी का मौसम अभी लोगों को और हैरान करने वाला है। इसी शुरुआत हो चुकी है। मार्च के मौसम के बाद अप्रैल में इसका मिजाज काफी बदला-बदला सा दिख रहा है। इससे मौसम वैज्ञानिक भी हैरान हैं। 

पांच दिनों से राजधानी में दिन के तापमान में निरंतर गिरावट जारी है। वहीं, रात में तापमान बढ़ जाता है। पांच दिनों में दिन के तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

वहीं, रात का पारा 6 डिग्री तक बढ़ा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिन तक यह स्थिति बनी रहेगी। वैसे, दिन में 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलने से गर्मी से राहत है।

मौसम विभाग का कहना है कि एक हफ्ते से उत्तर बिहार में उत्तर और उत्तर-पूर्वी हवाओं और दक्षिण बिहार में पछुआ का प्रभाव बना हुआ है। इतना ही नहीं हिमालय क्षेत्र में सक्रिय पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से सूर्य की तपिश कम हो रही है। इससे मौसम 48 घंटे तक सामान्य रहने का अनुमान है।

केवल 5 जिलों में ही हुई बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक सूबे के 38 जिलों में सामान्य से 93 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई है। 1 मार्च से 9 अप्रैल तक में पटना, गया समेत 33 जिलों में सामान्य से 100 फीसदी कम बारिश रिकार्ड की गई। वैसे, अररिया, मधुबनी, पश्चिम चंपारण, पूर्णिया में 82-97 फीसदी तक बारिश रिकॉर्ड की गई है। किशनगंज में सामान्य से पांच फीसदी अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई। भारत में पश्चिमी विक्षोभ की निष्क्रियता के कारण बारिश नहीं हो रही है। इससे जलन वाली गर्मी पड़ रही है।

गर्मी के मौसम में क्या करना चाहिए
बदलता मौसम बहुत सारी बीमारियों को जन्म देता है, इसलिए सूती और पर्याप्त वस्त्र पहनना चाहिए। खान-पान पर विशेष ध्यान दें। पौष्टिक आहार लें, ताकि रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़े। हर दिन पर्याप्त पानी पीना चाहिए। मौसमी फलों एवं सब्जियों को खाएं। विटामिन सी वाले फल मतलब संतरा, नींबू ज्यादा  मात्रा में लें। इससे  शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। आईसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक का सेवन नहीं करें। बच्चों को पिज्जा, बर्गर,चाट आदि खाने नहीं दें। 

पढ़िए Patna के सभी अपडेट Times Now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर