Fight For Boyfriend in Patna: पटना में ब्वायफ्रेंड के लिए बीच सड़क पर दो लड़कियां भिड़ी, एक-दूसरे को पीटा

Fight Between Two Girls in Patna: राजधानी पटना से सटे छपरा में बीच सड़क पर दो लड़कियों में जमकर मारपीट हुई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो गया। बताया जाता है कि, दोनों लड़कियां ब्वॉयफ्रेंड को लेकर लड़ रही थीं। दोनों ने एक-दूसरे के बाल खींचे और जमकर हाथ-पैर भी मारे। वायरल वीडियो शहर के दारोगा राय चौक का है।

Two girls fight on the road for boyfriend
ब्वॉयफ्रेंड के लिए सड़क पर दो लड़कियों में मारपीट  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • छपरा के दारोगा राय चौक पर दो लड़कियों में जमकर मारपीट
  • बीच सड़क पर लड़कियों को मारपीट करता देखकर स्थानीय लोग रह गए दंग
  • लड़कियों की आपस की लड़ाई होने के कारण किसी ने नहीं किया हस्तक्षेप

Patna News: ब्वॉयफ्रेंड के लिए दो लड़कियों बीच सड़क पर आपस में जमकर मारपीट की। दोनों ने एक-दूसरे के बाल खींचे और फिर जमकर लात-घूंसे चले। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो पटना से सटे छपरा का है। यहां के दारोगा राय चौक के पास दो लड़कियों में जमकर थप्पड़बाजी हुई और हाथ-पैर चले हैं। वायरल वीडियो में वहीं एक लड़का पास में खड़ा दिख रहा है।

जो बीच-बचाव करने का थोड़ा प्रयास कर रहा है, लेकिन यह दोनों लड़कियां एक-दूसरे से भिड़ी रहती हैं। बीच सड़क पर लड़कियों द्वारा आपस में मारपीट किए जाने से स्थानीय लोग एवं राहगीर हैरान थे। 

आधे घंटे तक दोनों में हुई मारपीट

स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों छात्राओं में करीब आधे घंटे तक मारपीट हुई है। दो लड़कियों के बीच की लड़ाई होने की वजह से किसी राहगीर या स्थानीय लोग ने हस्तक्षेप भी नहीं किया। इस दौरान ये दोनों एक-दूसरे पर जमकर थप्पड़ बरसाती रही। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को गाली देते हुई वहां से चलीं गईं। दोनों लड़कियां किसी कोचिंग से पढ़कर लौट रहीं थीं।

कोचिंग के पास विपरीत दिशा से गुजर रही थी लड़कियां

कोचिंग क्लास के पास से दोनों लड़कियां एक-दूसरे की विपरीत दिशा से गुजर रहीं थीं। फिर अचानक सड़क पर दोनों रुकीं और बहस करने लगी। बातचीत के दौरान दोनों में विवाद इतना बढ़ गया मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान दोनों लड़कियां एक लड़के का नाम ले रहीं थीं। किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फिलहाल दोनों में किसी ने थाने में किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। पुलिस का कहना है कि, वायरल वीडियो की जानकारी मिली है, लेकिन अब तक किसी के द्वारा लिखित शिकायत नहीं दी गई है। लिखित शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की जाएगी। बता दें पूर्व में भी ब्वॉयफ्रेंड को लेकर दो छात्राओं में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। 

पढ़िए Patna के सभी अपडेट Times Now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर