Patna Crime News: मोहब्बत के जूनून में रिश्ते को लगाया दाग, प्रेमी युगल की प्लानिंग जान आप भी रह जाएंगे दंग

Patna Crime News: मामला फतुहा थाना इलाके के एक गांव का है। जहां पर एक लड़के के रिश्ते में लगने वाली बहन से नैन मिल गए। नाबालिक भी लड़के के प्यार में दीवानी हो गई। इसके बाद दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खाई और घर से भाग गए।

Patna Crime
पटना में 12 साल की बहन के प्यार में किशोर ने की ये करतूत  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • एक लड़के के रिश्ते में लगने वाली बहन से नैन मिल गए
  • नाबालिग भी लड़के के प्यार में दीवानी हो गई
  • दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खाई और घर से भाग गए

Patna Crime News: राजधानी पटना में इश्क की एक अजीब दास्तान के बारे में जानकर हर कोई हैरान है। मोहब्बत ऐसी कि ना उम्र का बंधन ना रिश्तों को डर। मामला राजधानी पटना के फतुहा थाना इलाके के एक गांव का है। जहां पर एक लड़के के रिश्ते में लगने वाली बहन से नैन मिल गए। नाबालिग भी लड़के के प्यार में दीवानी हो गई। इसके बाद दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खाई और घर से भाग गए।

12 वर्षीय नाबालिग के पिता ने फतुहा थाने में बेटी की गुमशुदगी दर्ज करवाई। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी पटना में सहेली के घर से किताब लाने का कहकर घर से निकली थी, मगर उसके बाद वह नहीं लौटी। उसे सभी जगह तलाश किया तो जानकारी मिली कि पिता की रिश्ते में लगने वाली बहन का बेटा उसकी बेटी लेकर फरार हो गया है। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है। 

मामा के घर आता-जाता था आरोपी

पुलिस के मुताबिक नाबालिग लड़की के पिता ने बताया कि आरोपी उसके घर आता-जाता रहता था। मगर उस पर कभी शक नहीं किया। पुलिस के मुताबिक परिजनों के इनके रिश्ते के बारे में जानकारी नहीं थी। परिजन दोनों को साथ-साथ मिलते व बातें करते देखते थे। मगर लड़की की कम उम्र होने के कारण कभी शक नहीं किया। वहीं भाई-बहन का रिश्ता होने के चलते भी ज्यादा ध्यान नहीं दिया। पुलिस के मुताबिक दोनों ने शादी करने के अपने फैसले के चलते घर से भागने की योजना बनाई थी। पुलिस के मुताबिक अब अरोपी लड़के का मोबाइल बंद आ रहा है। बहरहाल पुलिस ने लड़की के पिता की रिपोर्ट पर आरोपी भांजे के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आगे की कार्रवाई के तहत आरोपी को संभावित ठिकानों पर तलाश रही है। पुलिस के मुताबिक दोनों के पकड़े जाने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

पढ़िए Patna के सभी अपडेट Times Now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर