LJP Vision Document: विजन डॉक्यूमेंट के जरिए चिराग की वोटर्स को साधने की कवायद, जानें-क्या है खास

Bihar assembly polls 2020: कांग्रेस के बदलाव पत्र की तरह लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार के लिए विजन डॉक्यूमेंट जारी किया है।

LJP Vision Document: विजन डॉक्यूमेंट के जरिए चिराग की वोटर्स को साधने की कवायद, जानें-क्या है खास
एलजेपी का घोषणापत्र जारी करते हुए चिराग पासवान 
मुख्य बातें
  • लोकजनशक्ति पार्टी ने जारी किया विजन डॉक्यूमेंट
  • बदहाल बिहार की तस्वीर को उजला करने का किया वादा
  • बिहार में युवाओं के विकास, महिलाओं की सुरक्षा और औद्योगीकरण का किया वादा

पटना। कांग्रेस के बदलाव पत्र की तरह लोकजनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी विजय डॉक्यूमेंट जारी किया। अपने घोषणापत्र के जरिए उन्होंने बिहार की बदहाली की तस्वीर रखी तो आगे का रास्ता भी दिखाया। अपने वचनपत्र के जरिए उन्होंने एक अलग बिहार का जिक्र किया है जो भारत के मानचित्र पर सबसे अगड़ा राज्य होगा। लेकिन अगर कांग्रेस और एलजेपी दोनों के मैनिफेस्टो पर नजर डालें तो नई बोतल में पुरानी शराब जैसे ही है।

एलजेपी की तरफ से विजन डॉक्यूमेंट लॉन्च
लोक जनशक्ति पार्टी के  घोषणा पत्र 'बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट' विजन डाक्यूमेंट को लॉन्च करते हुए कहा कि ये उनके पिता रामविलास पासवान के 51 साल के राजनीतिक अनुभव से तैयार किया गया है। उन्होंने नीतीश सरकार पर निशाना साधा और कहा कि 15 साल से सत्ता में रहने के बाद भी वो नली-गली और खेत में पानी पहुंचाने का वादा कर रहे हैं। जब आज भी इन्हीं कामों को करना है तो पिछले 15 साल में क्या किया। बिहार में रोजगार के लिए क्या किया? बिहार को सशक्त करने के लिए क्या किया? आज की तारीख में विकास के हर मापदंड में देश के बाकी राज्यों के मुकाबले सबसे ज्यादा है। 

नीतीश सरकार की खामियों को दी जगह
अपने विजन डाक्‍यूमेंट को जारी करते हुए चिराग ने कहा कि 'बिहार फर्स्‍ट बिहारी फर्स्‍ट' विजन डाक्‍यूमेंट को बनाने में चार लाख बिहारियों की राय ली गई। इसे बनाने में पिता रामविलास पासवान की भी अहम भूमिका रही। इसमें बिहार की शायद ही कोई ऐसी बात हो जो ना की गई हो। उन्होंने कहा कि  मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में उद्योग-धंधों की कमी को लेकर इसके लैंडलॉक होने की बात करते आ रहे हैं। फिर इसी तरह के लैंड लॉक राज्यों पंजाब और हरियाणा में इतना औद्योगिक विकास कैसे हुआ?

पढ़िए Patna के सभी अपडेट Times Now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर