Patna Weather Update News: 20 जून तक पटना पहुंचेगा मानसून, 15 दिनों बाद मौसम में हुआ यह बड़ा बदलाव

Patna Weather Update News: पटना समेत पूरे बिहारवासियों के लिए राहत भरी खबर है। उन्हें अगले माह से गर्मी से राहत मिल जाएगी। इस बार मानसून सही समय पर आने की संभावनाएं हैं। मानसून 20 मई तक बिहार के कई शहरों में दस्तक देगा।

Monsoon is about to knock in Patna on this day
पटना में इस दिन दस्तक देने वाली है मानसून (प्रतीकात्मक)  |  तस्वीर साभार: ANI
मुख्य बातें
  • आईएमडी का दावा-15 मई को ही अंडमान-निकोबार में दस्तक देगी मानसून
  • पटना में तीसरे हफ्ते में पहुंचेगा मानसून
  • बिहार में जमुई और पूर्णिया जिले के रास्ते प्रवेश करेगा मानसून

Patna Weather Update News: अब पटनावासियों को गर्मी से राहत मिलेगी। 20 जून को राजधानी में मानसून की दस्तक होगी। इसके साथ ही झमाझम बारिश होने से अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, वहीं फसलों के लिए बारिश अमृत का काम करेगी। मौसम वैज्ञानिका का कहना है कि इस बार मानसून अंडमान-निकोबार में 15 मई को ही पहुंचेगा। जबकि हर बार 26 मई तक दस्तक देता था।। 

आईएमडी का कहना है कि मानसून केरल में 27 मई को पहुंच जाएगा। जबकि बिहार में यह जमुई और पूर्णिया के रास्ते प्रवेश करने वाला है। इस साल मानसून सामान्य रहेगा।20 मई तक मानसून पटना और बिहार के कई शहरों में पहुंच जाएगा।  

अगले आठ दिन ऐसा रहने वाला है मौसम

आईएमडी के क्षेत्रीय अधिकारी विवेक सिन्हा ने बताया कि उत्तर बिहार में अगले आठ दिन मौसम बदला-बदला सा रहेगा। पुरवा हवा चलेगी। इस कारण उमस भरी गर्मी रहेगी। वहीं, दक्षिण बिहार में पछुआ हवा चलने से अगले आठ दिन तक आंधी चलने और बारिश होने की संभावना है। विवेक सिन्हा ने बताया कि शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सूबे में सबसे अधिक तापमान फिर बक्सर का रहा। यहां का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। पटना का आज पारा 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

पटना समेत 13 जिलों में शुष्क रहने वाला है मौसम

पटना के फुलवारी शरीफ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के मुताबिक 15 दिन के बाद पटना, नालंदा, गया और नवादा में हवा का रुख बदला है। पहले जैसे ही उत्तरी हिस्से में पूर्व और दक्षिण पूर्व हवा का प्रभाव है। ऐसे में सूबे के 25 जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि पटना, भागलपुर, नवादा, नालंदा समेत 13 जिलों में मौसम शुष्क रहने वाला है। 

इन जिलों में इतना रहा अधिकतम पारा

शुक्रवार को शेखपुरा का अधिकतम पारा 40.6 डिग्री, नवादा 41.6 डिग्री, औरंगाबाद 42.3 डिग्री, जमुई 39.8 डिग्री, सीवान और बांका का तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया है। 
 

पढ़िए Patna के सभी अपडेट Times Now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर