बिहार में नाइट कर्फ्यू का ऐलान, कोरोना को लेकर नीतीश सरकार का फैसला, जानिए क्या खुलेगा, क्या बंद रहेगा

 कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए नीतीश सरकार ने बिहार में नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है। यहां जानिए क्या खुलेगा और क्या बंद रहेगा।

Night curfew in Bihar, Nitish government's decision regarding Corona, know what will open, what will remain closed
सीएम नीतीश ने बिहार में नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया। 
मुख्य बातें
  • 8वीं तक की क्लास बंद रहेंगी, 9वीं से 12वीं की क्लास आधी उपस्थिति के साथ चलेंगी।
  • नाइट कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक लगाया जाएगा।
  • सारी पाबंदियां 21 जनवरी 2022 तक लागू रहेंगी।

पटना: कोरोना की तेज होती तीसरी लहर को देखते हुए नीतीश सरकार ने बिहार में नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। पूरे प्रदेश में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगा रहेगा। पूरे बिहार में रात 8 बजे तक दुकानें खुलेंगी। लेकिन जरूरी सेवा की दुकानें खुली रहेंगी। 8वीं तक की क्लास ऑनलाइन चलेंगी। 9वीं से 12वीं की क्लास आधी उपस्थिति के साथ चलेंगी। 6 जनवरी से 21 जनवरी तक नाइट कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक लगाया जाएगा। 6 से 21 जनवरी तक धार्मिक स्थल भी बंद रहेंगे। रेस्टोरेंट्स और ढाबों में क्षमता से 50 प्रतिशत लोगों को बैठ सकेंगे।

सिनेमा हॉल, जिम, पार्क, क्लब बंद रहेंगे। सरकारी और गैर सरकारी ऑफिस 50 फीसदी कर्मचारियों के साथ चलेंगे। बाहरी लोगों के ऑफिस में आने पर रोक रहेगी। सभी पूजा स्थल श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेंगे। मंदिरों में केवल पुजारी ही पूजा कर सकेंगे। 

ये सारी पाबंदियां 21 जनवरी 2022 तक लागू रहेंगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना की तीसरी लहर के चलते अपनी समाज सुधार यात्रा से लेकर जनता दरबार तक स्थगित कर दिया है। 

पढ़िए Patna के सभी अपडेट Times Now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर