Patna Crime: 20 किलो की ड्रग्स के साथ 2 गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस की पकड़ में ऐसे आए तस्कर, जानिए मामला

Delhi Police Action In Bihar: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार से ड्रग्स गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 20 किलोग्राम हेरोइन और अफीम पकड़ी गई है। आरोपियों से पूछताछ चल रही है।

Patna Crime News
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बिहार से दो ड्रग्स तस्करों को किया गिरफ्तार  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • दिल्ली पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स गिरोह पर कसा शिकंजा
  • आरोपियों के पास से 10 किलोग्राम हेरोइन और 10 किलोग्राम अफीम पकड़ी गई
  • पहले भी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने की है कई बड़ी कार्रवाई

Patna Crime: नशे के सौदागरों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स गिरोह पर शिकंजा कस दिया है। बता दें कि, स्पेशल सेल की टीम ने ड्रग्स गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ लिया है। दोनों आरोपियों को ही बिहार से गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों का नाम अभिषेक राजा और निजामुद्दीन है। इनके पास से 20 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ मिला है। इसमें 10 किलोग्राम हेरोइन और 10 किलोग्राम अफीम पाया गया है।

बता दें कि इससे पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इसी महीने राजधानी दिल्ली में लगभग 325 किलोग्राम ड्रग्स पकड़ने की कार्रवाई की थी। इसके साथ ही 2 अफगानी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था। बरामद की गई ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1200 करोड़ रुपये थी। ड्रग्स को बेचकर आने वाली रकम का प्रयोग हिंदुस्तान के खिलाफ आतंकी गतिविधियों में किया जाना तय था। ड्रग्स की खेप पहले चेन्नई से लखनऊ और फिर वहां से दिल्ली ले जाई गई थी।

पिछले महीने भी हुई थी कार्रवाई

मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि पिछले महीने अगस्त में भी दिल्ली पुलिस ने गाजीपुर इलाके से अखिलेश नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया था। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 4 किलोग्राम हेरोइन बरामद किया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 20 करोड़ रुपये के लगभग आंकी गई थी। आगे की जांच में यह खुलासा हुआ कि, अखिलेश अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर गिरोह का सदस्य है। उसने यह बताया था कि, यह ड्रग्स म्यांमार से भारत आया था। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया था कि देश में नशे की इस खेप की एंट्री मणिपुर बॉर्डर से की जा रही थी।

पुलिस कर रही लगातार कार्रवाई

जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले जुलाई के महीने में दिल्ली पुलिस ने एक मॉडल और उसके मित्र को करीब 1 करोड़ रुपये के ड्रग्स के साथ गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने बताया है कि, दोनों दिल्ली यूनिवर्सिटी कैंपस के आसपास ड्रग्स की सप्लाई किया करते थे। एक युवक उसकी दोस्त हिमाचल प्रदेश से ड्रग्स लाकर दिल्ली में बेचा करते थे।

पढ़िए Patna के सभी अपडेट Times Now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर