Patna News: पटना समेत पूरे बिहार को 1 मई से गर्मी से मिलेगी राहत, यह होगी वजह

Weather Alert: राजधानी के लोगों को अब गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम का मिजाज बदलने वाला है। सूबे के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है।

Weather will change in Patna
पटना में बदलेगा मौसम  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • एक मई से प्री-मानसून के सक्रिय होने की संभावना
  • पटना, गया, भोजपुर समेत कई जिलों में बारिश के आसार
  • दिन और रात के तापमान में 5 डिग्री तक हो सकती है गिरावट

Weather Update: पटना से राहत भरी खबर सामने आ रही है। जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। दरअसल, सूबे के उत्तरी हिस्से में सक्रिय चक्रवाती हवा और पश्चिम बंगाल तक जाने वाली टर्फ रेखा के प्रभाव से सूबे में एक मई से प्री-मानसून सक्रिय होगा।ऐसे में पटना, भोजपुर, गया, सारण समेत 34 जिलों में बारिश हो सकती है।  इस दौरान आंधी और वज्रपात की भी आशंका है। वहीं, बारिश होने से दिन और रात के तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आएगी।  

आज-कल इन जिलों में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक आज और कल 16 जिलों में आंधी और बारिश हो सकती है। इनमें पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, मधेपुरा, सहरसा आदि जिले शामिल हैं। बता दें सूबे में 10 दिनों से उत्तर-पूर्व की ओर शुष्क हवा चल रही है। ऐसे में लोग तेज धूप और गर्म हवा से परेशान हैं। हालांकि आज से पूरे सूबे में हवा का रुख उत्तर-पूर्व की जगह पछुआ हो जाएगा। हवा में नमी की मात्रा बढ़ेगी। 

14 से 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बहेगी हवा
मौसम विभाग के मुताबिक आज और कल सूबे के अधिकांश हिस्सों में 14-17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा बहेगी। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। इस प्री-मानसून के पहले दिन में 160 मिलीमीटर बारिश हो सकती है। बता दें पिछले साल प्री-मानसून में 261 मिलीमीटर बारिश हुई थी। 

पटना का अधिकतम तापमान रहा 39 डिग्री
गुरुवार को राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह बुधवार से चार डिग्री का तापमान था। न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, आज 40 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहने का अनुमान है। पटना के आसपास के कुछ जिलों के तापमान में गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई है। आज से तापमान में एक से दो डिग्री और गिरावट आने की उम्मीद है।

पढ़िए Patna के सभी अपडेट Times Now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर