पटना में संपत्ति के लिए मां-बाप को बेरहमी से पीटा, पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना

Patna Police: संपत्ति के लालच में बेटा-बहू वृद्ध दंपत्ति की जान के दुश्मन बन बैठे हैं। यह दोनों बेरहमी से अपने मां-बाप की पिटाई कर रहे हैं। इनकी क्रूरता देखकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। घटना पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र की है।

In Patna, only sons and daughters-in-law became enemies of parents lives
पटना में बेटे-बहू ही बन गए मां-बाप की जान के दुश्मन  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • मां-बाप को लाठी-डंडे और थप्पड़ से पीटकर किया घायल
  • घायल दंपत्ति ने अपने बेटे और बहू के खिलाफ दर्ज कराया केस
  • नौबतपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव की है घटना

Patna News: राजधानी के नौबतपुर थाना क्षेत्र में एक वृद्ध दंपत्ति पर उसके बच्चे ही अत्याचार कर रहे हैं। संपत्ति के लालच में बेटे और बहू आए दिन अपने मां-बाप के साथ मारपीट कर रहे हैं। वृद्ध दंपत्ति को लाठी-डंडों और थप्पड़ से बुरी तरह पीटते हैं। छोटी-छोटी बातों पर मां-बाप पर हाथ उठा देते हैं। इससे क्षुब्ध होकर मोहम्मदपुर गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। 

पुलिस गांव पहुंची और घायल बुजुर्ग दंपत्ति को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) भेजा। इसके बाद बुजुर्ग दंपत्ति ने अपने बेटे और बहू के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। 65 साल के कमलेश और 58 साल की संगीता देवी का अपने 32 साल के बेटा राहुल के साथ संपत्ति का विवाद चल रहा है। 

वृद्ध गंभीर रूप से हो गई घायल

संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद में बेटे और बहू ने ईंट एवं लाठी-डंडे बरसाने शुरू कर दिए। इसमें उसकी वृद्ध मां गंभीर रूप से घायल हो गई। उनकी हालत नाजुक देखकर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लोगों ने बीच-बचाव का भी काफी प्रयास किया, लेकिन बेटे और बहू किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थे, जिसके बाद पुलिस को सूचना देनी पड़ी। 

पुलिस ने शांत कराया मामला

बेटे-बहू का वृद्ध मां-बाप के साथ बवाल बढ़ता देखकर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। पुलिस ने मामले को शांत कराया। इसके बाद वृद्ध दंपत्ति को अपने बेटे- बहू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाने की सलाह दी, जिसके बाद दोनों ने आरोपियों पर केस दर्ज करवाया है। अब पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि, आरोपी बेटे-बहू पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि, वृद्ध दंपत्ति के साथ इस तरह की मारपीट बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह कानूनन जुर्म है। गांव के लोगों ने भी आरोपियों के खिलाफ बयान दिया है। इससे स्पष्ट है कि यह दोनों संपत्ति के लालच में अपने मां-बाप की हत्या कर सकते हैं। ऐसे में इनके खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी।

पढ़िए Patna के सभी अपडेट Times Now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर