Rape in Patna: पटना में इंसानियत शर्मसार दिव्यांग महिला को मदद के बहाने बुलाया और फिर की हैवानियत

Handicapped Raped in Patna: राजधानी में एक दिव्यांग महिला से रेप किया गया है। आरोप उसके एक परिचित पर ही लगा है। पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी भी दिव्यांग है। पीड़ित और आरोप देख नहीं सकते। दूसरी ओर शहर के एक वृद्ध को साइबर अपराधियों ने सेक्सटॉर्शन का शिकार बनाया है। बुजुर्ग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है।

Divyang raped a disabled woman
दिव्यांग ने दिव्यांग महिला का किया रेप  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • नेत्रहीन व्यक्ति ने नेत्रहीन महिला का किया रेप
  • गांधी मैदान थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की छानबीन
  • पीड़िता के घर के पास ही रहता है आरोपी

Rape in Patna: शहर के गांधी मैदान के पास रहने वाली एक दिव्यांग महिला के साथ उसके परिचित ने रेप किया है। आरोपी भी पीड़िता की तरह नहीं देख सकता। गांधी मैदान थाने की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी रविशंकर दुबे को पुलिस ने उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाबत थानेदार अरुण कुमार का कहना है कि, पीड़िता का मेडिकल कराया जाना है। उसके बाल-बच्चे हैं। आरोपी पीड़िता के घर के पास ही रहता है। दोनों के बीच पैसों का लेन-देन होता रहा है। पैसे लेने के बहाने आरोपी ने उसे बुलाकर रेप किया। 

केस दर्ज कराने कोतवाली पहुंच गई थी पीड़िता

रेप की शिकार महिला आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाने के लिए कोतवाली थाना पहुंच गई थी। घटना का क्षेत्र गांधी मैदान होने की वजह से उसे गांधी मैदान थाना भेजा गया। इसके बाद यहां पीड़िता के बयान पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज हुआ। पुलिस आरोपी को गुरुवार को कोर्ट में पेश करेगी।

आरोपी की बुरी नीयत का नहीं था अंदाजा

पीड़िता का कहना है कि आरोपी उस पर बुरी नीयत रखता है, उसका उसे अंदाजा नहीं था। दोनों एक-दूसरे को वर्षों से जानते हैं। अक्सर एक-दूसरे के घर आना-जाना करते हैं, लेकिन उसकी गलत मंशा से वह परिचित नहीं थी। पीड़िता ने कहा कि आरोपी को पुलिस जल्द से जल्द सजा दिलाए। इधर, पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद पुलिस की कार्यवाही आगे बढ़ेगी। मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि होने पर आरोपी के खिलाफ पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज होगा। 

वृद्ध को सेक्सटॉर्शन का शिकार बनाया

इधर, शहर के कंकड़बाग निवासी 75 साल के एक वृद्ध को साइबर अपराधियों ने सेक्सटॉर्शन का शिकार बनाया है। बुजुर्ग को एक वीडियो कॉल आया था और उनके द्वारा कॉल रिसीव करने पर युवती नग्न हो गई। इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर रुपए की मांग की जा रही है। साइबर अपराधी 40 हजार रुपए की मांग कर रहे हैं। पीड़ित ने साइबर सेल में अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। 

पढ़िए Patna के सभी अपडेट Times Now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर