बिहार में प्रसाद खाने से 30 से ज्यादा लोग बीमार, बच्‍चे भी शामिल, देखें वीडियो

पटना समाचार
Updated Apr 12, 2022 | 15:52 IST

बिहार के खगड़िया जिले में पूजा का प्रसाद खाने के बाद तीन दर्जन से अधिक लोगों की हालत बिगड़ गयी। उन्हें आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टर की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

बिहार के खगड़िया जिले में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब एक साथ कई लोगों की तबियत बिगड़ने लगी। दरअसल मामला सैदपुर गांव के वार्ड नंबर 11 का है जहाँ एक घर में भगवान सत्यनारायण पूजा का आयोजन किया गया था। इसमें आस पास के कई लोग शामिल थे। पूजा के बाद लोगों ने प्रसाद खाया जिसके बाद 30 से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए। इसमें  महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं । जब बीमार लोगों की संख्या बढ़ने लगी तो गांव में तीन एम्बुलेंस बुलाये गए और सभी पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज कर रहे डॉक्टर ने इसे फ़ूड प्वाइजनिंग का मामला बताया है। सभी को दस्त और उलटी हो रही है। हालाँकि स्तिथि नियंत्रण में हैं।  देखें वीडियो.. 

पढ़िए Patna के सभी अपडेट Times Now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर