​कभी गर्मी की तपिश तो कभी सर्दी की ठिठुरन, जानें धरती पर कैसे बदलता है मौसम

पृथ्वी अपने प्राकृतिक सौंदर्य के साथ ही अलग-अलग मौसम के लिए भी बहुत खास है। लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि पृथ्वी पर मौसम क्यों और कैसे बदलता है? अगर नहीं पता तो चलिए आज हम आपको बताते हैं।

01 / 05
Share

सौरमंडल के आठ ग्रह

ये तो आप जानते ही होंगे की हमारे सौरमंडल (Solar System) में कुल 8 ग्रह हैं। पृथ्वी सौरमंडल का पांचवां सबसे बड़ा ग्रह है। यह एकमात्र ग्रह है, जिस पर जीवन संभव है।

02 / 05
Share

कैसे बदलता है मौसम

पृथ्वी अपने प्राकृतिक सौंदर्य के साथ ही अलग-अलग मौसम के लिए भी बहुत खास है। लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि पृथ्वी पर मौसम क्यों और कैसे बदलता है?

03 / 05
Share

पृथ्वी की धुरी का झुकाव

आसान भाषा में बताएं तो सूर्य का चक्कर लागते समय पृथ्वी की धुरी के झुकाव के कारण ही मौसम में बदलाव आता है। अलग-अलग समय पर पृथ्वी की सूर्य से अलग-अलग दूरी भी मौसम बदलने का एक कारण है।

04 / 05
Share

उत्तरी और दक्षिणी गोलार्ध

दरअसल, पृथ्वी का जो गोला‌र्ध सूर्य की तरफ झुका होता है, उसे ज्यादा धूप मिलती है और वहां गर्मियां होती हैं। इसी तरह जो गोला‌र्ध सूर्य से उलट दिशा में झुका होता है, उसे कम धूप मिलती है और वहां सर्दियां होती हैं।

05 / 05
Share

ऐसे पड़ती है सर्दी और गर्मी

पृथ्वी के दक्षिणी गोलार्ध के देशों में जब सर्दियों का मौसम होता है, तब उत्तरी गोलार्ध के देशों में गर्मियां होती हैं। वहीं, जब उत्तरी गोलार्ध में सर्दी होती है तो दक्षिणी गोलार्ध में गर्मी पड़ती है।