कितने पढ़े लिखे हैं देश के अगले CJI? जानें कहां से ली है डिग्री

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ ने हाल ही में अपने उत्तराधिकारी के रूप में संजीव खन्ना के नाम की सिफारिश की है। ऐसे में आज हम आपको जस्टिस संजीव खन्ना की पढ़ाई लिखाई के बारे में बताएंगे।

01 / 05
Share

संजीव खन्ना होंगे अगले सीजेआई

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ ने हाल ही में अपने उत्तराधिकारी के रूप में संजीव खन्ना के नाम की सिफारिश की है। ‌वह‌ 10 नवंबर को रिटायर हो जाएंगे। ‌जिसके बाद जस्टिस संजीव खन्ना देश के 51वें‌ सीजेआई बनेंगे।

02 / 05
Share

छह महीने का होगा कार्यकाल

CJI के तौर पर जस्टिस संजीव खन्ना का कार्यकाल छह महीने से थोड़ा अधिक होगा। सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, वह 13 मई 2025 को रिटायर हो रहे हैं।

03 / 05
Share

1960 में हुआ जन्म

जस्टिस संजीव खन्ना का जन्म 14 मई 1960 को हुआ था। उनके पिता देस राज खन्ना दिल्ली हाईकोर्ट के जज के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वहीं, उनकी मां सरोज खन्ना दिल्ली यूनिवर्सिटी के एलएसआर में हिंदी की लेक्चरर थीं।

04 / 05
Share

दिल्ली विश्वविद्यालय से हुई पढ़ाई

एजुकेशन की बात करें तो जस्टिस संजीव खन्ना ने अपनी स्कूली शिक्षा नई दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ लॉ के कैंपस लॉ सेंटर (CLC) से कानून की पढ़ाई की।

05 / 05
Share

करियर की शुरुआत

साल 1983 में उन्होंने दिल्ली बार काउंसिल में बतौर वकील पंजीकरण कराया। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने तीस हजारी कोर्ट में प्रैक्टिस से की। इसके बाद दिल्ली हाई कोर्ट में कई सालों तक वकालत की। फिर 18 जनवरी 2019 को सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में पदोन्नत किया गया।