IAS की तैयारी करने वाले रट लें ये 5 किताबें, पूरा हो जाएगा आधा सिलेबस

Which is the Best Books For UPSC Preparation: यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है। यहां हर साल लाखों की संख्या में अभ्यर्थी शामिल होते हैं। हालांकि सेलेक्शन महज कुछ ही उम्मीदवारों का होता है। ऐसे में अगर आप भी आईएएस की तैयारी कर रहे हैं तो यहां हम आपके लिए लिए 5 किताबें लेकर आए हैं। यदि आप इन किताबों का रट्टा लगा लेते हैं तो समझ लीजिए आपकी आधी तैयारी हो जाएगी।

01 / 05
Share

एनसीईआरटी किताबें

अगर आप भी यूपीएससी की तैयारी शुरू करने जा रहे हैं तो सबसे पहले एनसीईआरटी की किताबें अच्छे से पढ़ें। खासकर कक्षा 6 से लेकर 10वीं तक की सामाजिक विज्ञान, भूगोल और राजनीति शास्त्र की किताबें पढ़ें। इससे आपका बेसिक क्लियर हो जाएगा।

02 / 05
Share

भारतीय राजनीति और भारतीय अर्थशास्त्र

वहीं आप भारतीय राजनीति में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए एम लक्ष्मीकांत वाजपेयी की किताब पढ़ सकते हैं। इसके अलावा भारतीय अर्थव्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए रमेश सिंह की किताब आपके लिए बेस्ट रहेगी।

03 / 05
Share

भारत के संविधान का परिचय

भारतीय संविधान के इतिहास के लिए आप डीडी बसु की किताब पढ़ सकते हैं। यह एस्पिरेंट्स द्वारा सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली किताबों में से एक है।

04 / 05
Share

भारतीय इतिहास की समझ

भारतीय इतिहास की समझ के लिए आप नितिन सिंघानिया की भारतीय कला और संस्कृति पढ़ सकते हैं। इससे आपका बेसिक एकदम अच्छे से क्लियर हो जाएगा।

05 / 05
Share

भारत का स्वतंत्रता संघर्ष

इसके अलावा आप बिपिन चंद्र की स्वतंत्रता के लिए भारत का संघर्ष पढ़ सकते हैं। यहां आप आजादी के पहले भारतीय इतिहास पर नजर डाल सकते हैं। ध्यान रहे यूपीएससी की तैयारी के लिए यह सभी पॉपुलर किताबें हैं।