भारत के इस गांव से निकले सबसे ज्यादा इंजीनियर, कहा जाता है आईआई की फैक्ट्री

Which Village Gives Produce Most Engineers: आज भी अगर किसी गांव या शहर में किसी एक बच्चे का आईआईटी में दाखिला हो जाता है तो बड़ी बात मानी (Which State Produce Most Engineers) जाती है। लेकिन यहां हम आपको एक ऐसे गांव के बारे में बताएंगे जिसे आईआईटी की फैक्ट्री कहा जाता है। बता दें इस गांव दर्जन से ज्यादा बच्चे आईआईटी में चयनित हो चुके हैं। कहा जाता है कि यहां से सबसे ज्यादा इंजीनियर निकलते हैं। यहां आप जान सकते हैं कि भारत के किस गांव से सबसे ज्यादा इंजीनियर निकलते हैं।

01 / 05
Share

टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन

देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन के हजारों की संख्या में अभ्यर्थी जेईई मेन्स और जेईई एडवांस्ड की परीक्षा में शामिल होते हैं। हालांकि सेलेक्शन महज कुछ ही उम्मीदवारों का होता है।

02 / 05
Share

भारत के किस गांव से निकले सबसे ज्यादा इंजीनियर

लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के किस गांव से सबसे ज्यादा इंजीनियर निकलते हैं। अगर आप भी नहीं जानते हैं तो यहां जान सकते हैं। बता दें इसे आईआईटी की फैक्ट्री भी कहा जाता है।

03 / 05
Share

हर घर में इंजीनियर

बता दें यहां हम बिहार के गया जिले के पटवा टोली गांव की बात कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस गांव ने पिछले 25 सालों में कई IITian दिए हैं। कहा जाता है कि इस गांव के लगभग हर घर में आपको इंजीनियर मिल जाएंगे।

04 / 05
Share

फ्री जेईई मेन की कोचिंग

इस गांव के लोगों ने मिलकर वृक्ष नाम की एक संस्था बनाई है। इस संस्थान के माध्यम से बच्चों को फ्री में जेईई मेन परीक्षा की कोचिंग दी जाती है। यह संस्थान करीब 2013 से काम कर रही है। इसकी फंडिंग गांव के आईआईटी ग्रेजुएट करते हैं।

05 / 05
Share

कहा जाता है बिहार का मैनचेस्टर

पटवा टोली गांव को बिहार का मैनचेस्टर भी कहा जाता है। इस गांव की पहचान कपड़ा बुनाई के रूप में की जाती है। इस गांव की अधिकतम आबादी कपड़ा बुनाई का काम करती है।