रोड पर लगा साइन बोर्ड हरा या नीला ही क्यों होता है, GK के धुरंधर भी नहीं जानते

Why are some road sign blue and some green gk expert not know

01 / 05
Share

नीला व हरा साइन बोर्ड

एक्सप्रेस वे, हाइवे या रोड पर चलते हुए आपने देखा होगा कि हरे व नीले रंग के साइन बोर्ड लगे होते हैं, जो आने जाने वालों को रास्ता व एक शहर से दूसरे शहर की दूरी बताते हैं।

02 / 05
Share

रोड पर क्यों लगा होता है हरा या नीला साइन बोर्ड

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि रोड पर हरे या नीले रंग का ही साइन बोर्ड क्यों लगा होता है। अगर आप भी नहीं जानते हैं साइन बोर्ड का रंग हरा या नीला क्यों होता है तो यहां जान लीजिए।

03 / 05
Share

हरे रंग के साइन बोर्ड का मतलब

हरे रंग का साइन बोर्ड आमतौर पर राष्ट्रीय राजमार्गों पर देखने को मिलता है। यह आपको दिशा, स्थान के नाम और दूरी की जानकारी देता है। साथ ही इस बोर्ड पर आपको राज्य के प्रमुख शहरों के नाम व उनकी दूरी देखने को मिल जाएगी।

04 / 05
Share

नीले साइन बोर्ड का मतलब

वहीं नीला साइन बोर्ड राज्य के प्रशासन के तहत आता है। यह अधिकतर राज्यमार्ग पर लगा होता है। इस पर राज्यों के प्रमुख स्थलों के बारे में दिशा सूचक होता है।

05 / 05
Share

हरा ही क्यों होता है साइन बोर्ड

बता दें दुनियाभर के अधिकतर देशों में एक्सप्रेस वे या हाइवे पर हरे रंग का बोर्ड लगाया जाता है। अमेरिका के एरिजोना डिपार्टमेंट ऑफ ट्रांसपोर्ट ने बोर्ड पर रिसर्च करने के बाद एक रिपोर्ट जारी की थी, जिसमें हरे रंग को सबसे शांतिप्रिय रंग बताया था। यह ना ही रोड पर चलने वालों का ध्यान भटकाता है और ना ही उदासीन करता है।