मांग में अभिषेक बच्चन के नाम का सिंदूर, बदन पर सुर्ख लाल साड़ी... लाल बाग चा राजा से जब ऐश्वर्या ने मांगी सुहाग के लिए दुआएं

Aishwarya Rai Bachchan at Lal Baug Cha Raja: मुंबई में लाल बाग चा राजा के दर्शन की बहुत मान्यता है। जब भी गणेश चतुर्थी आती है, बॉलीवुड सितारे लाल बाग चा राजा के पंडाल में सिर झुकाने के लिए पहुंच जाते हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन भी परिवार के साथ लाल बाग चा राजा के दर्शन करने के लिए जाती हैं। आइए आपको ऐश की कुछ पुरानी फोटोज दिखाते हैं...

01 / 07
Share

Flashback: लाल बाग चा राजा के दर्शन करने के लिए अभिषेक बच्चन संग पहुंची थीं ऐश्वर्या राय बच्चन, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन गणेश भगवान को बहुत मानती हैं। जब भी गणेश चतुर्थी का वक्त आता है, ऐश्वर्या राय बच्चन का चेहरा खिल उठता है। मुंबई में लाल बाग चा राजा के दर्शन करने का बहुत चलन है। ऐश्वर्या राय बच्चन भी लाल बाग चा राजा के दर्शन करने के लिए जाती हैं। इस बार भी वो अपने परिवार के साथ लाल बाग चा राजा के दर्शन करने के लिए पहुंचेंगी लेकिन उससे पहले हम आपको उनकी कुछ पुरानी फोटोज दिखाते हैं, जिनमें वो लाल रंग की साड़ी पहनी दिख रही हैं। ऐश अपने पति अभिषेक के साथ लाल बाग चा राजा के दर्शन करने के लिए पहुंची थीं।

02 / 07
Share

लाल बाग चा राजा के दर्शन करने के लिए पहुंची ऐश्वर्या

ऐश्वर्या राय बच्चन कई सालों से लाल बाग चा राजा के दर्शन करने के लिए जाती रही हैं। उनकी ये तस्वीर 7 साल पहले की है जब वो लाल रंग की सुर्ख साड़ी में लाल बाग चा राजा के दर्शन करने के लिए पहुंची थीं।

03 / 07
Share

ऐश्वर्या ने फोन पर खींची लाल बाग चा राजा की फोटो

ऐश्वर्या राय बच्चन गणेश जी को बहुत मानती हैं। जब वो लाल बाग चा राजा के दर्शन करने के लिए पहुंची थीं तब उन्होंने अपने फोन में उनकी तस्वीर भी कैद की थी।

04 / 07
Share

ऐश्वर्या राय बच्चन ने हाथ जोड़कर की पूजा

ऐश्वर्या राय बच्चन ने हाथ जोड़कर लाल बाग चा राजा की पूजा की थी। उनकी ये तस्वीर बता रही है कि वो बप्पा के दर्शन करने के बाद काफी सुकून महसूस कर रही थीं।

05 / 07
Share

अभिषेक बच्चन-अमिताभ बच्चन भी पहुंचे थे साथ में

ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन भी दर्शन करने के लिए लाल बाग चा राजा के दर पर पहुंचे थे। बच्चन परिवार हिन्दू रीति-रिवाजों का दिल से पालन करता है, जो इस तस्वीर में देखा भी जा सकता है।

06 / 07
Share

ऐश्वर्या राय बच्चन ने खिंचवायी लाल बाग चा राजा के चरणों के पास फोटो

अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन ने लाल बाग चा राजा के दर्शन करने के बाद उनके चरणों के पास खड़ी होकर फोटो खिंचवाई थी। ऐश अपने पूरे परिवार के साथ बप्पा के दर्शन के लिए गई थीं।

07 / 07
Share

सुहागन के जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही थीं ऐश्वर्या

लाल बाग चा राजा के दर पर ऐश्वर्या राय बच्चन लाल रंग की साड़ी में पहुंची थीं, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। ऐश को सुहागन के अवतार में देख लोगों ने कहा था कि वो अभिषेक के लिए दुआएं मांगने गई थीं।