Bharti Singh Birthday: सूखी रोटी खाकर गुजारा करने वाली कॉमेडियन भारती आज हैं करोड़ों की मालकीन, बदहाली में बिता चुकी हैं बचपन

कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने काम से इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई हैं। आज भारती अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। कॉमेडियन ने यहां तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है। उनका बचपन काफी गरीबी में बीता है। आज हम आपको भारती के संघर्ष के बारे में बता रहे हैं।

01 / 08
Share

सूखी रोटी खाकर गुजारा करने वाली कॉमेडियन भारती आज हैं करोड़ों की मालकीन

कॉमेडियन भारती सिंह ने टीवी से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी पहचान बनाई हैं। आज वो अपने एक शो के लिए लाखों में चार्ज करती हैं। लेकिन एक ऐसा वक्त भी था जब भारती के पास पैसे नहीं होते थे। वो पाई-पाई जोड़कर अपना गुजारा करती थीं। उनका बचपन काफी गरीबी में बिता है। भारती के घर में खाना तक नहीं होता था। कई राते वह भूखे पेट सोई है। भारती ने यहां तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की है।

02 / 08
Share

बदहाली में बिता भारती का बचपन

भारती सिंह का बचपन बेहद बदहाली में बिता है। कॉमेडियन के घर में कई बार खाना तक नहीं होता था। कई बार उन्हें भूखे पेट सोना पड़ता था।

03 / 08
Share

मां ने संघर्ष में की बच्चों की परवरिश

भारती ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें कभी पिता का प्यार नहीं मिला। उनकी मां ने अकेले उनके भाई-बहनों को लोगों के घर में काम करके पालन-पोषण किया है।

04 / 08
Share

बचपन में ही उठ गया था पिता का साया

भारती जब दो साल की थी तब उनके पिता का निधन हो गया था। कॉमेडियन ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें पता नहीं पिता का प्यार कैसा होता है। उनके भाई भी बचपन से काम करते रहे। उन्हें कभी भाई और पिता का प्यार मिल ही नहीं पाया।

05 / 08
Share

​'द ग्रेट इंडियन लॉफ्चर चैलेंज' से मिली पहचान

भारती को लॉफ्टर शो 'द ग्रेट इंडियन लॉफ्चर चैलेंज' से पहचान मिली। भारती ने इस शो में लल्ली के किरदार से पहचान मिली थी। उन्होंने इस शो में लोगों को खूब हंसाया। इसके बाद भारती ने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा।

06 / 08
Share

भारती ने कई रियलिटी शोज में लिया हिस्सा

भारती ने झलक दिखला जा', 'नच बलिए', 'फीयर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी' और 'खतरा खतरा खतरा' जैसे कई हिट शोज में काम किया है। भारती ने अवॉर्ड शोज और बिग बॉस के कई एपिसोड होस्ट कर चुकी हैं।

07 / 08
Share

2017 में की हर्ष लिंबाचिया से शादी

भारती और हर्ष टीवी की पॉपुलर जोड़ी में से एक है। 2017 में कपल शादी के बंधन में बंध गया था। शादी से पहले दोनों की कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया है।

08 / 08
Share

करोड़ों में है नेटवर्थ

भारती सिंह आज करोड़ों की मालकिन हैं। उनका का मुंबई में अपना घर है। वो आज लैविश लाइफ जीती हैं। कॉमेडियन की नेटवर्थ 25 करोड़ रुपये है।