ससुराल वालों के साथ बच्चे के लिए दुआएं मांगने सिद्धिविनायक पहुंची दीपिका पादुकोण, रणवीर ने नहीं छोड़ा बीवी का हाथ

Deepika Padukone and Ranveer Singh at Siddhivinayak Temple: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाले हैं। दोनों स्टार्स इसी महीने नन्हें मेहमान का स्वागत कर सकते हैं। इससे पहले अब दोनों सिद्धीविनायक मंदिर में गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचे हैं।

01 / 08
Share

गणपति बप्पा के दर पहुंचे Deepika-Ranveer

दीपिका पादुकोण ने कुछ समय पहले ही अपना मैटरनिटी फोटोशूट शेयर किया है। सितंबर 2024 में ही एक्ट्रेस अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। अब बच्चे के जन्म से पहले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक साथ हाथों में हाथ डाले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे हैं। जहां उन्होंने गणपति बप्पा का आशिर्वाद लिया है। सोशल मीडिया पर अब दोनों स्टार्स की फोटोज वायरल हो रही हैं। यहां इनपर नजर डालते हैं।

02 / 08
Share

गणपति बप्पा का लिया आशिर्वाद

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के लिए यह महीना काफी अहम है, क्योंकि वह जल्द ही अपने बच्चे को जन्म देने वाले हैं। इससे पहले अब उन्होंने गणपति बप्पा का आशिर्वाद लिया है।

03 / 08
Share

दीपिका ने पहनी हरी बनारसी साड़ी

इन फोटोज में दीपिका पादुकोण हरी बनारसी साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं। वहीं रणवीर सिंह ने भी सफेद कुर्ते के ऊपर एक भगवा रंग सरोपा पहना हुआ है। जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

04 / 08
Share

फैंस ने दी दुआएं

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को एक साथ यूं मंदिर परिसर में जाता देख फैंस भी उन्हें दुआएं दे रहे हैं और दीपिका व उनके होने वाले बच्चे की अच्छी हेल्थ के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

05 / 08
Share

रणवीर ने पकड़ा दीपिका का हाथ

इस बीच रणवीर सिंह सिद्धिविनायक मंदिर में जाते वक्त दीपिका पादुकोण का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। दोनों ही स्टार्स का एक दूसरे को लेकर प्यार साफ साफ नजर आ रहा है।

06 / 08
Share

कुछ दिनों पहले शेयर किया बेबी बंप

सिद्धीविनायक मंदिर में आशिर्वाद लेने पहुंचे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने कुछ समय पहले ही अपने बेबी बंप का फोटोशूट शेयर किया था। जो काफी वायरल हो रहा है।

07 / 08
Share

Raveer-Deepika को भीड़ ने घेरा

इस बीच जब दर्शन करने रणवीर और दीपिका सिद्धिविनायक मंदिर में पहुंचे तो दोनों स्टार्स को वहां मौजूद फैंस और पैरपाजी की भीड़ वे घेर लिया और तस्वीरें क्लिक करने लगे।

08 / 08
Share

Deepika के चेहरे पर प्रेग्नेंसी का नूर

दीपिका पादुकोण के चेहरे पर प्रेग्नेंसी का नूर साफ नजर आ रहा है। इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस भी एक्ट्रेस की खूबसूरती की जमकर तारीफ कर रहे हैं।