Anil Arora Prayer Meet: पिता के निधन के 12 दिन बाद भी नहीं जुदा हुई मलाइका अरोड़ा के चेहरे से उदासी, करीना-अर्जुन ने बांटा दुख

Malaika Arora Father Anil Arora Prayer Meet: मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा के निधन के बाद एक प्रेयर मीट रखी गई। इस प्रेयर मीट में मलाइका अरोड़ा काफी उदास नजर आईं। उस प्रेयर मीट में अर्जुन कपूर और करीना कपूर भी नजर आए।

01 / 07
Share

पिता की प्रेयर मीट उतरा दिखा मलाइका का चेहरा, दुख की घड़ी में साथ देने पहुंचे ये स्टार्स

मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने 11 सितंबर के दिन अपने घर की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। इस खबर के सामने आने के बाद से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ पड़ी। अब मलाइका अरोड़ा के पिता के निधन के 12 दिन बाद प्रेयर मीट का आयोजन किया गया। इस प्रेयर मीट का आयोजन गुरुद्वारे में किया गया था। इस प्रेयर मीट में मलाइका अरोड़ा के चेहरे पर उदासी देखने को मिली। मलाइका अरोड़ा के अलावा इस प्रेयर मीट में कई स्टार्स भी एक्ट्रेस का दुख की घड़ी में साथ देने पहुंचे थे।

02 / 07
Share

उदास नजर आईं मलाइका अरोड़ा

पिता अनिल अरोड़ा की प्रेयर मीट पर मलाइका अरोड़ा काफी उदास नजर आईं। मलाइका अरोड़ा की ये तस्वीर खूब वायरल हो रही है। इस दौरान एक्ट्रेस के साथ उनका बेटा नजर आया।

03 / 07
Share

मलइका का मां की तस्वीर हुई वायरल

अनिल अरोड़ा की प्रेयर मीट से मलाइका अरोड़ा की मां की तस्वीर खूब वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस इमोशनल नजर आए।

04 / 07
Share

अमृता अरोड़ा भी आईं नजर

पिता अनिल अरोड़ा की प्रेयर मीट पर मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता अरोड़ा भी नजर आईं। अमृता अरोड़ा इस तस्वीर में सूट पहने नजर आ रही हैं।

05 / 07
Share

अर्जुन कपूर ने दिया साथ

मलाइका अरोड़ा के इस मुश्किल समय में उनका साथ देने के लिए अर्जुन कपूर भी अनिल अरोड़ा की प्रेयर मीट में पहुंचे।

06 / 07
Share

मलाइका अरोड़ा को संभालते दिखे दोस्त

पिता अनिल अरोड़ा की प्रेयर मीट में मलाइका अरोड़ा को उनके दोस्त और रिश्तेदार संभालते नजर आए। मलाइका अरोड़ा की इस तस्वीर ने फैंस की आंखों में आंसू ला दिए।

07 / 07
Share

दुख में साथ देने पहुंचीं करीना कपूर

इस दुख के समय में मलाइका अरोड़ा का साथ देने के लिए करीना कपूर भी नजर आईं। करीना कपूर की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।