इन एक्टर्स के प्यार में जोगन बन गई थीं Priyanka Chopra, दिल टूटने के बाद खुद से उम्र में छोटे निक जोनस संग की शादी

Priyanka Chopra Love Life: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान से लेकर अक्षय कुमार सहित ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने कई सेलेब्स को डेट किया था। बाद में साल 2018 में एक्ट्रेस ने निक जोनस से शादी कर ली।

01 / 09
Share

निक से इन सेलेब्स के दिलों से खेल चुकी हैं प्रियंका चोपड़ा

Priyanka Chopra Love Life: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकीं प्रियंका चोपड़ा 18 जुलाई के दिन अपना 42वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। निक जोनस संग शादी करने से पहले प्रियंका चोपड़ा का नाम बॉलीवुड के कई एक्टर्स संग जुड़ा था। हैरानी की बात यह है कि इनमें से दो शादीशुदा हैं। इस लिस्ट को देखने के बाद खुद भी हैरान रह जाएंगे। आइए प्रियंका चोपड़ा के अफेयर्स की लिस्ट पर डालें एक नजर...

02 / 09
Share

असीम मर्चेंट

मॉडलिंग करियर के दौरान प्रियंका चोपड़ा की मुलाकात सबसे पहले असीम मर्चेंट से रही थी। दोनों की दोस्ती कब प्यार में बदल गई पता ही नहीं चला। हालांकि बॉलीवुड में नाम कमाने के बाद प्रियंका ने असीम से ब्रेकअप कर लिया था।

03 / 09
Share

अक्षय कुमार

असीम के बाद प्रियंका चोपड़ा की जिंदगी में अक्षय कुमार ने दस्तक दी। कई फिल्में साथ में करने के बाद दोनों के नजदीक आने की खबरों ने सभी को हैरान कर दिया था। ट्विंकल को इस अफेयर की खबर की भनक लगते ही उन्होंने अपने पति और प्रियंका को साथ में काम करने से रोक दिया।

04 / 09
Share

हरमन बावेजा

अक्षय कुमार से अलग होने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने हरमन बवेजा को अपना बॉयफ्रेंड बनाया। दोनों ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था। बताया जाता है कि हरमन ने प्रियंका चोपड़ा को चीट किया था, जिस वजह से उनका ब्रेकअप हुआ।

05 / 09
Share

शाहिद कपूर

शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा के अफेयर के भी खूब चर्चे रहे हैं। हालांकि प्रियंका चोपड़ा और शाहिद कपूर ने कभी भी मीडिया में अपने रिलेशनशिप को लेकर बात नहीं की।

06 / 09
Share

रणबीर कपूर

रणबीर कपूर के साथ भी प्रियंका चोपड़ा ने एक फिल्म में काम किया था और दोनों के नजदीक आने की खबरों ने तहलका मचा दिया था। कुछ समय दोनों साथ में रहने के बाद अलग हो गए थे।

07 / 09
Share

शाहरुख खान

प्रियंका चोपड़ा का नाम रोमांस के किंग शाहरुख खान के साथ भी जुड़ा था। दोनों के बीच अफेयर की खबरों ने शाहरुख की पत्नी गौरी खान को बड़ा झटका दिया था। गौरी ने अपने घर को बचाने के लिए शाहरुख से कहा था कि वो कभी प्रियंका के साथ काम नहीं करेंगे।

08 / 09
Share

जेरार्ड बटलर

निक जोनस संग शादी करने से पहले प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड एक्टर जेरार्ड बटलर को भी डेट किया था। जेरार्ड जब भारत आए तो प्रियंका के घर रुके थे। हालांकि प्रियंका ने अपने रिश्ते को लेकर कभी बात नहीं की।

09 / 09
Share

निक जोनस

कई सेलेब्स के दिलों से खेलने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस को डेट करना शुरू किया। सालों तक डेट करने के बाद साल 2018 में प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से शादी की। दोनों एक बेटी मालती मैरी के पेरेंट्स हैं।