Sushant Singh Rajput से रातों-रात छीन ली गई थीं ये 9 ब्लॉकबस्टर फिल्में, डिप्रेशन ने ली अभिनेता की जान

Sushant Singh Rajput's death Anniversary: शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' से लेकर रणवीर सिंह की 'बाजीराव मस्तानी' सहित कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों से सुशांत सिंह राजपूत को रातों-रात बाहर कर दिया था। लिस्ट देखकर आपको भी हैरानी होगी।

01 / 10
Share

Sushant Singh Rajput से रातों-रात छीन ली गई थीं ये 9 ब्लॉकबस्टर फिल्में

Sushant Singh Rajput's death Anniversary: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टैलेंटेड एक्टर रहे सुशांत सिंह राजपूत के निधन को आज यानी 14 जून के दिन 4 साल हो गए हैं। अभिनेता ने मुंबई में अपने फ्लैट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत सिंह के फैन्स आज भी उन्हें याद कर भावुक हो जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुशांत सिंह राजपूत धीरे-धीरे डिप्रेशन का शिकार हो गए थे। उनके डिप्रेशन की वजह थी रातों-रात अभिनेता को ब्लॉकबस्टर फिल्मों से बाहर कर देना। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे सुशांत सिंह राजपूत का पत्ता साफ कर दिया गया था। देखें ये पूरी लिस्ट...

02 / 10
Share

हाफ गर्लफ्रेंड

अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर को फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' में कास्ट किया गया था। अर्जुन से पहले सुशांत सिंह राजपूत इस फिल्म के लिए फाइनल हुए थे।

03 / 10
Share

बेफिक्रे

निर्माताओं ने रणवीर सिंह की जगह फिल्म 'बेफिक्रे' में सुशांत सिंह राजपूत को कास्ट करने का मन बनाया था लेकिन अभिनेता को रातों-रात फिल्म से बाहर कर दिया गया।

04 / 10
Share

फितूर

यह फिल्म भी सुशांत सिंह राजपूत के हिस्से में आती अगर मेकर्स ने उन्हें बाहर ना किया होता। बाद में यह फिल्म आदित्य रॉय कपूर की झोली आ गिरी थी।

05 / 10
Share

पद्मावत

'पद्मावत' भी सुशांत सिंह राजपूत के हिस्से में आने वाली थी। संजय लीला भंसाली ने लास्ट मौके पर सुशांत सिंह राजपूत को फिल्म से बाहर कर दिया था।

06 / 10
Share

बाजीराव मस्तानी

'बाजीराव मस्तानी' के हाथ से निकल जाने के बाद सुशांत सिंह राजपूत काफी निराश हुए थे। मेकर्स ने उन्हें फिल्म ऑफर करने के बाद रणवीर सिंह को लीड रोल के लिए कास्ट कर लिया था।

07 / 10
Share

अंधाधुन

'अंधाधुन' भी आयुष्मान खुराना की झोली ना गिरती अगर मेकर्स ने सुशांत सिंह राजपूत को फिल्म से निकाला ना होता। इस फिल्म के लिए सुशांत को कास्ट किया जाना था।

08 / 10
Share

कबीर सिंह

संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'कबीर सिंह' में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी को लीड रोल में देखा गया था। यह फिल्म सबसे पहले सुशांत सिंह राजपूत को ऑफर हुई थी लेकिन बाद में मेकर्स ने उन्हें बाहर कर दिया।

09 / 10
Share

रोमियो अकबर वाल्टर

इस फिल्म में जॉन अब्राहम को लीड रोल में देखा गया था। जॉन से पहले 'रोमियो अकबर वाल्टर' सुशांत सिंह राजपूत को ऑफर हुई थी।

10 / 10
Share

पानी

शेखर कपूर की फिल्म 'पानी' के लिए सुशांत सिंह राजपूत को फाइनल किया गया था। क्रिएटिव इश्यूज होने की वजह से मेकर्स ने फिल्म बंद कर दी थी।