​Throwback Thursday: रजत दलाल के खून के प्यासे बने घूम रहे थे राजवीर सिसौदिया, बिरादरी पर आई बात तो गिले-शिकवे भुलाकर मिले गले​

Throwback Thrusday: बिग बॉस 18 में इन दिनों रजत दलाल का बोल-बाला नजर आ रहा है। अपने अनोखे अंदाज से रजत जनता का दिल जीत रहे हैं। लेकिन रजत का विवादों से पुराना नाता है। इस साल की शुरुआत में रजत दलाल और राजवीर सिसौदिया के बीच जमकर लड़ाई हुई थी। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।

01 / 07
Share

रजत और राजवीर का महायुद्ध

सोशल मीडिया सेंसेशन रजत दलाल और राजवीर सिसौदिया की लड़ाई से कौन वाकिफ नहीं है। इस साल की शुरुआत में रजत और राजीव की लड़ाई ने इन्टरनेट पर हंगामा खड़ा कर दिया था। रजत और राजीव का हंगामा इतना बड़ा हो गया था कि बात जान से मारने तक आ गई थी। दोनों के फैंस को लगा था कि इनमें से कोई एक तो खत्म हो ही जाएगा। लेकिन, फिर कुछ ऐसा हुआ कि दोनों साथ में नजर आए। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला

02 / 07
Share

कौन है रजत दलाल

रजत दलाल एक फिटनेस कोच हैं जो सोशल मीडिया पर अपनी जिम वीडियो ट्रेनिंग और और दोस्तो के साथ फनी वीडियो बनाते हैं, जिसे उनके फैंस बहुत पसंद करते हैं। रजत दलाल अक्सर अपनी सोशल मीडिया वीडियो से छाए रहते हैं और अक्सर नए विवाद में फंस जाते हैं। वह इन दिनों बिग बॉस 18 में नजर आ रहे हैं।

03 / 07
Share

रजत-राजवीर की लड़ाई

रजत दलाल और राजवीर सीसोदिया की लड़ाई इन्टरनेट पर खूब वायरल हुई थी। सबसे पहले रजत ने राजवीर का मजाक बनाया था और उन्हें ट्रोल करते हुए लाइव आए थे, रजत ने राजवीर को अनलाइन गाली दी और चुनौती दी थी। इसके जवाब में राजवीर ने रजत को बहादुरगढ़ आने का चैलेंज दिया था।

04 / 07
Share

रजत ने दी धमकी

रजत ने राजवीर को धमकी दी कि वह या तो शाम को माफी मांगे नहीं तो अंजाम बुरा होगा। ये बात बढ़ती गई और एक-दूसरे को धमकी देने का सिलसिला चलता रहा। न तो राजवीर और न ही रजत वहाँ आए।

05 / 07
Share

आए दिन होता था नया हंगामा

रजत और राजवीर के फैंस भी आपस में भीड़ गए थे। आए दिन नया हंगामा देखने को मिलता था। दोनों ने एक-दूसरे को कई बार चैलेंज किया और लड़ाई का न्योता भी दिया। रजत ने आरोप लगाया कि राजवीर उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है।

06 / 07
Share

रजत पर लगाए थे आरोप

राजवीर ने रजत के बारे में कहा था कि एक जिम ट्रेनर ने रजत का शोषण किया था। जिसके बाद 3 लाख पैसे लेकर बात को रफा-दफा कर दिया गया था। वहीं रजत ने राजवीर पर आरोप लगाया था कि वह रेपिस्ट है। ये लड़ाई इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि इनके बीच हरियाणा पुलिस को आना पड़ा।

07 / 07
Share

ऐसे हुई थी सुलह

रजत और राजवीर ने एक-दूसरे से मुलाकात की और एक-दूसरे के समुदायों के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणियों पर माफी मांगी और सुलह की। रजत ने राजवीर को मां-बहनों को गाली देने के लिए माफी मांगी थी, जबकि राजपूत समुदाय से आने वाले राजवीर ने अनजाने में दलाल खाप-जाट समुदाय को गाली देने के लिए माफी मांगी थी। दोनों ने दोस्तो के सामने हाथ मिलाया और लड़ाई खत्म की।