​'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से फैंस के दिलों के बादशाह बन गए ये कलाकार, घर-घर में बने सास-बहू के चहेते​

Stars Fame from YRKKH : हिना खान से लेकर प्रणाली राठोड़ तक टीवी के फेमस शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में काम कर के इन स्टार्स ने अपनी अलग पहचान बनाई है। पहले जिन्हें कोई नहीं जानता था वही आज घर-घर में अपने शो से जाने जाते हैं।

01 / 09
Share

ये रिश्ता क्या कहलाता है की रानियां

टीवी का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है पिछले 15 साल से सबके दिल पर राज कर रहा है। शो की स्टारकास्ट हर किसी के दिल पर राज कर रही है। शो में आने वाले हर किरदार को जनता ने खूब प्यार दिया है। हिना खान से लेकर प्रणाली राठोड़ तक ये स्टार्स घर-घर में छाए हुए हैं। भारतीय घरों की सास से लेकर बहू तक हर कोई उन्हें पसंद करता है।

02 / 09
Share

हिना खान( Hina Khan)

हिना खान ने शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की शुरुआत की थी। फैंस को उनका अक्षरा का किरदार बेहद पसंद आया था। लोग आज भी उनकी सादगी के कायल हैं। अक्षरा शो से सबसे फेमस हुई थी।

03 / 09
Share

करण मेहरा( Karan Mehra)

ये रिश्ता क्या कहलाता शो में नैतिक बनकर हर घर के आदर्श बेटे बन गए थे। उनका ये किरदार आज भी घरों में पसंद किया जाता है।

04 / 09
Share

मोहसिन खान( Mohsin Khan)

ये रिश्ता क्या कहलाता है शो के दूसरे सीजन में कार्तिक का किरदार से सबके चहेते बन गए थे। शो में आने से पहले उन्हें कोई नही जानता था।

05 / 09
Share

प्रणाली राठोड़( Pranali Rathod)

प्रणाली राठोड़ ने ये रिश्ता क्या कहलाता है शो की तीसरी पीढ़ी में अक्षरा का किरदार किया था। उनकी सादगी फैंस को काफी पसंद आई थी। वह इस किरदार में घर-घर पर छाई हुई है।

06 / 09
Share

शिवांगी जोशी( Shivangi Joshi)

शिवांगी जोशी ने नायरा का किरदार किया था। उन्होंने शो से लाखों दिलों पर राज किया और वह हर किसी की पसंदीदा बन गई थी। अब उन्हें इसी शो से जाना जाता है।

07 / 09
Share

कांची सिंह( Kannchi Singh)

कांची सिंह ने ये रिश्ता क्या कहलाता है में "गायु" का किरदार करने के बाद सभी को पसंद आने लगी।

08 / 09
Share

लता सबेरवाल

ये रिश्ता क्या कहलाता है शो में अक्षरा की मां का किरदार करने वाली लता आज भी हर किसी के दिल पर राज करती है। उनका स्वभाव और किरदार दोनों की फैंस को पसंद आया था।

09 / 09
Share

एमी त्रिवेदी ( Emmy Trivedi)

'ये रिश्ता क्या कहलाता है" की तीसरी पीढ़ी में मंजरी का किरदार करने के बाद एमी ने अपनी नई पहचान बनाई है। वह शो में अभिमन्यु की मां बनी थी।