प्रोटीन के लिए ये सफेद चीज खाते हैं Ajay Devgn, 55 की उम्र में दिखती है एक-एक मसल, फिटनेस में जवानों को करते हैं फेल

55 की उम्र अजय देवगन ने जिस तरह अपनी फिटनेस को मेंटेन किया हुआ है, यह लाखों लोगों के लिए किसी मोटिवेशन से कम नहीं है। इस उम्र में भी उनकी फिटनेस के आगे जवान बच्चे भी फेल हैं। वह अपनी फिटनेस को बनाए रखने प्रोटीन का खास ध्यान रखते हैं और नियमित एक खास चीज खाते हैं। यहां जानें इसके बारे में....

01 / 05
Share

अजय देवगन का फिटनेस सीक्रेट

अजय देवगन बॉलीवुड के सबसे सफल एक्टर में से एक हैं। अपनी जबरदस्त एक्टिंग के दम पर उन्होंने फिल्मी दुनिया में एक अलग मकाम हासिल किया है। अपनी एक्टिंग के दम पर उन्होने करोड़ों फैंस बना लिए हैं। लेकिन आज के समय में वह सिर्फ अपनी एक्टिंग के लिए ही नहीं जाने जाते हैं, बल्कि एक्टर को उनकी जबरदस्त फिटनेस के लिए भी खूब जाना जाता है। 55 साल की उम्र में उन्होंने ऐसी बॉडी बनाई हुई जैसी लोग जवानी में भी नहीं बना पाते हैं। उनकी बडी की एक-एक मसल नजर आती है। आपको बता दें कि एक्टर डाइट में प्रोटीन का खास ध्यान रखते हैं। वह इसके लिए नियमित एक खास चीज खाते हैं। यहां जानें उनका फिटनेस सीक्रेट।

02 / 05
Share

लेते हैं हेल्दी डाइट

आपको बता दें कि अजय देवगन अपने खानपान का बहुत खास ध्यान रखते हैं। वह घर का बना सादा खाना खाते हैं। हालांकि, एक्टर नॉनवेजिटेरियन हैं। इसलिए वह चिकन, मटन, मछली आदि का सेवन भी करते हैं। इसके अलावा, वह बैलेंस डाइट लेते हैं जिसमें वह प्रोटीन, फैट और कार्बोहाइड्रेट का कॉम्बिनेशन लेते हैं। लेकिन किसी फैंसी मील के बजाए वह दाल-चावल और रोटी-सब्जी खाना अधिक पसंद करते हैं। हरी और रंग-बिरंगी सब्जियां उनकी फेवरेट हैं।

03 / 05
Share

रोज करते हैं वर्काआउट

55 के होकर भी अजय देवगन शारीरिक रूप से काफी एक्टिव रहते हैं। वह नियमित एक घंटे तक वर्कआउट करते हैं। उनके फिटनेस रूटीन में वेट ट्रेनिंग से लेकर कार्डियो, वॉक , रनिंग आदि जैसी व्यायाम शामिल करते हैं। यह उनकी फिटनेस को बनाए रखने और मसल गेन करने में मदद करता है।

04 / 05
Share

प्रोटीन का रखते हैं खास ख्याल

एक्टर अपनी मसल्स को बनाए रखने के लिए डाइट में प्रोटीन का खास ध्यान रखते हैं। यह उन्हें बढ़ती उम्र के साथ लीन मसल्स बनाए रखने में मदद करता है। वह अपनी डाइट में प्रोटीन से भरपूर फूड शामिल करते हैं। हालांकि, वह नॉनवेजिटेरियन हैं तो प्रोटीन प्राप्त करने को लेकर उन्हें कोई ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है।

05 / 05
Share

प्रोटीन के लिए खाते ये खास चीज

आपको बता दें कि एक्टर अपना नाश्ता प्रोटीन से भरपूर करते हैं। वह अपने दिन की शुरुआत ही प्रोटीन रिच नाश्ते के साथ करते हैं। वह इस दौरान प्रोटीन के लिए अंडे का सफेदी खाते हैं, जो प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है। इसके अलावा वे नट्स, ओट्स, ओटमील आदि का सेवन भी करते हैं।