कंधे और छाती के साइज को बढ़ाना है तो जरूर करें 5 एक्सरसाइज, मात्र 1 महीने करने के बाद ठोक देंगे अखाड़े में ताल

यदि आप अपने चेस्ट और कंधों के साइज को बढ़ाना चाहते हैं और इसके लिए कोई कारगर एक्सरसाइज की तलाश में हैं, तो आज हम आपको इसके लिए 4 कारगर एक्सरसाइज बताने जा रहे हैं। जो आपकी काफी मदद कर सकते हैं।

01 / 06
Share

कारगर हैं ये योगाभ्यास

चौड़े कंधे और तना हुआ सीना आपकी पर्सनालिटी में चार चांद लगा देते हैं। वहीं यदि आपके कंधे झुके हुए हैं और छाती दबी हुई है तो आपका कॉन्फिडेंस काफी कमजोर नजर आता है। कंधे और छाती के साइज को बढ़ाने के लिए आप यदि हमारे बताए कुछ योगाभ्यासों का अभ्यास कर लेते हैं। तो आपको बेहतरीन परिणाम देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं योगाभ्यास?

02 / 06
Share

पुश अप्स (साधारण दंड)

आपने अक्सर सुना होगा कि दंड लगाने से हमारी भुजाएं मजबूत होती है। इसके साथ ही इससे हमारे कंधे और छाती भी चौड़े होते हैं। आपको रोजाना कम से कम 10-15 दंड के 3 सेट लगाने चाहिए।

03 / 06
Share

हनुमान दंड

आपके कंधे और छाती को चौड़ा करने के साथ-साथ आपके शरीर को लचीला बनाने के लिए हनुमान दंड एक कारगर योगाभ्यास है। इसका अभ्यास आपको रोजाना सुबह करना चाहिए।

04 / 06
Share

भुजंगासन

कमर को लचीला बनाने और कंधे और छाती की चौड़ाई को बढ़ाने में कारगर भुजंगासन एक शानदार योगाभ्यास है। इसे आप कम से कम 100 बार रोजाना करने का अभ्यास बनाएं।

05 / 06
Share

पुल अप्स

आपके कंधे और छाती को चौड़ा करने और उन्हें फिट बनाने के लिए आप रोजाना पुल अप्स का अभ्यास कर सकते हैं। अपने ही भार से किए जाने वाला ये अभ्यास आपको परफेक्ट बॉडी शेप देता है।

06 / 06
Share

शारीरिक और मानसिक मजबूती

एक्सरसाइज करने से न केवल हमें शारीरिक मजबूती मिलती है बल्कि इससे हमें मानसिक रूप से काफी मजबूती मिलती है। परफेक्ट बॉडी शेप आपके कॉन्फिडेंस को बूस्ट करता है।