रोज सुबह इस 3 रुपए की चीज को खाते हैं अनिल कपूर, जिससे 67 साल में भी दिखते हैं जवान

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना तकरीबन-तकरीबन नामुमकिन है। 67 साल की उम्र का होने के बावजूद अनिल कपूर बेहद फिट और यंग नजर आते हैं। आज हम आपको अनिल कपूर के यंग होने का सीक्रेट बताएंगे।

01 / 06
Share

बेहद फिट हैं अनिल कपूर

67 साल के अनिल कूपर आज लुक और फिटनेस के मामले में किसी 24 साल के युवा लड़के को मात देते हैं। अनिल कपूर को देखकर दूर-दूर तक इस बात का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता कि ये एक्टर 70 साल का होने वाला है।

02 / 06
Share

अनिल कपूर का डाइट प्लान

अनिल कपूर रोज सुबह उठकर केला खाना कभी नहीं भूलते हैं। केले में विटामिन, मिनरल और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है वहीं ये एंटी-एजिंग प्रोसेस को भी स्लो करता है।

03 / 06
Share

त्वचा को रखता है स्वस्थ

त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने के लिए केला प्रमुख रूप से काम करता है। एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन C से भरपूर होने के कारण केला झुर्रियों और बुढ़ापे के लक्षण को कम करता है।

04 / 06
Share

सेब का जूस

दोपहर के भोजन के बाद अक्सर अनिल कपूर स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक या सेब का जूस पीते हैं। इन जूस की मदद से अनिल लंबे समय तक भूख से बचे रहते हैं वहीं ये टेस्ट में भी अच्छे होते हैं।

05 / 06
Share

ब्राउन राइस

अनिल कपूर रोटी या ब्राउन राइस खाते हैं। ब्राउन राइस को सफेद चावल की तुलना में पचाना आसान होता है वहीं ये हृदय स्वास्थ्य में सुधार करने के साथ ही वजन घटाने में मदद करता है।

06 / 06
Share

साउथ इंडियन फूड

अनिल कपूर बड़े ही चाव से साउथ इंडियन फूड उत्तपम, इडली-सांभर, रसम खाना पसंद करते हैं। वहीं अनिल फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर सब्जी ही खाते हैं।