30 के बाद कम होने लगती है बोन डेंसिटी, महिलाओं को रोज 1 चम्मच खाने चाहिए ये बीज, बुढ़ापे तक मजबूत रहेगा ढांचा

​महिलाओं को सेहतमंद रहने के लिए यह सलाह दी जाती है कि उन्हें अपनी डाइट में कुछ बीज जरूर शामिल करने चाहिए। ये बढ़ती उम्र के साथ उनके स्वास्थ्य को बनाए रखने और शरीर को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।

01 / 06
Share

महिलाओं के लिए हेल्दी बीज

बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखने की जरूरत होती है ऐसा इसलिए क्योंकि उनके शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। उनके शरीर में हार्मोनल समस्याएं काफी देखने को मिलती हैं। उनकी हड्डियां व मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं। उनका शरीर का ढांचा भी धीरे धीरे झुकने लगता है। इसकी वजह से उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए महिलाओं को अपने खानपान का बहुत खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं, महिलाएं अगर कुछ बीजों को अपनी डाइट में शामिल करें, तो इससे उन्हें बढ़ती उम्र के साथ स्वस्थ रहने में बहुत मदद मिल सकती है। यहां जानें इनके बारे में...

02 / 06
Share

कद्दू के बीज

पोषण से भरपूर ये हरे बीज शरीर को फौलाद की तरह मजबूत बनाने में मदद करते हैं। ये कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम आदि का पावरहाउस होते हैं। इनमें जिंक भी होता है जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स है। यह महिलाओं में हार्मोन्स के संतुलन को बेहतर बनाने में मदद करता है।

03 / 06
Share

तिल के बीज

काले हों या सफेद, दोनों ही तरह के बीज पोषण से भरपूर होते हैं। इनमें प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है। साथ ही, विटामिन और कैल्शियम की मात्रा भी का्फी अच्छी होती है। ये बोन डेंसिटी को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। यह हार्मोनल असंतुलन को बेहतर बनाने में मदद करता है।

04 / 06
Share

अलसी के बीज

महिलाएं अगर रोज एक चम्मच अलसी बीज खाएं तो इससे महिलाओं की हड्डियां मजबूत रहती हैं। यह पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने के साथ-साथ हार्मोन्स को संतुलित रखने में भी मदद करते हैं। ये हार्ट हेल्थ के लिए भी लाभकारी होते हैं।

05 / 06
Share

2

06 / 06
Share

3