लीन बॉडी के लिए सालों सें ऐसा नाश्ता कर रहे हैं Ranveer Singh, ओट्स से लेकर खजूर, ये सस्ती चीजें हैं जबरदस्त एनर्जी का राज

बॉलीवुड के सबसे एनर्जेटिक एक्टर रणवीर सिंह एक स्ट्रिक्ट रूटीन को फॉलो करते हैं। वह अपने खानपान में भी बहुत ज्यादा बदलाव नहीं करते हैं। आपको बता दें कि फिट रहने के लिए वह रोज एक जैसा खाना खाते हैं। उनकी लीन बॉडी का राज आज हम आपको बताएंगे।

01 / 05
Share

रणवीर सिंह की फिटनेस का सीक्रेट

बॉलीवुड में जब भी किसी एक्टर के फिटनेस और एनर्जी लेवल की बात आती है, तो इसमें रणवीर सिंह का नाम सबसे आगे आता है। एक्टर की एनर्जी लेवल का कोई मुकाबला नहीं है। आज के समय में उन्हें उनकी एक्टिंग से ज्यादा जबरदस्त फिटनेस और एनर्जी के लिए जाना जाता है। उनके फैंस भी अक्सर यह सवाल पूछते हैं कि आखिर उनकी इस एनर्जी का राज क्या है। आपको बता दें कि इसके पीछे का राज उनका फिटनेस रूटीन है। एक्टर का रूटीन काफी स्ट्रिक्ट है। वह अपनी डाइट में भी बहुत बदलाव नहीं करते हैं। अपनी फिजीक को बनाए रखने के लिए वह रोज एक जैसा खाना खाते हैं। आज हम आपके साथ रणवीर सिंह की फिटनेस का सीक्रेट शेयर कर रहे हैं।

02 / 05
Share

जिम में बहाते हैं पसीना

आपको बता दें कि रणवीर सिंह अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिए नियमित वर्काआउट करते हैं। वह मुख्य रूप से वेट ट्रेनिंग और कार्डियो करते हैं, जो उनकी मांसपेशियों को टोन बनाने और शरीर की चर्बी को कम करने में मदद करता है।

03 / 05
Share

सिंपल है डाइट

किसी भी तरह की फैंसी डाइट और फूड खान के बजाए रणवीर सिंह बैलेंस डाइट को फॉलो करते हैं। वह ज्यादातर सिर्फ घर का बना खाते हैं। लेकिन एक्टर लॉ कार्ब डाइट फॉलो करते हैं, जिसमें वह रोटी-चावल को छोड़ प्रोटीन और फैट से भरपूर चीजें डाइट में अधिक शामिल करते हैं।

04 / 05
Share

ऐसा करते हैं नाश्ता

आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि रणवीर सिंह सालों से एक जैसा नाश्ता कर रहे हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह कई साल से एक जैसा नाश्ता कर रहे हैं। सुबह के समय वह ऑट्स खाते हैं जिसमें नट्स और चॉको चिप होते हैं। इसके साथ वह इम्यूनिटी बूस्टर ड्रिंक, डिटॉक्स जूस, प्रोबोयाटिक ड्रिंग, शिलाजीत,अश्वगंधा और खजूर के छोटे-छोटे लड्डू खाते हैं।

05 / 05
Share

ये है फिटनेस सीक्रेट

रणवीर सिंह के फिटनेस न्यूट्रिशनिस्ट अनमोल सिंघाल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि रणवीर सिंह की फिटनेस का राज उनकी मेहनत है। वह अपने वर्कआउट और डाइट को लेकर काफी स्ट्रिक्ट हैं। वह इस सिद्धांत को ही फॉलो करते हैं। यह उनकी फिटनेस को बनाए रखने में मदद करता है।