लंबा जीवन जीने के लिए रोज खाएं इतने फल सब्जियां, लंबी उम्र की है गारंटी

अगर आप भी लंबी उम्र तक जीवित रहना चाहते हैं, तो आपको आज से ही अपनी डाइट से फालतू अनहेल्दी चीजों को बाहर कर फल-सब्जियां अधिक खाना शुरू कर देना चाहिए। यहां जानें कितना सेवन करने से मिलेगा फायदा।

01 / 05
Share

लंबी उम्र के लिए फल-सब्जियां

आजकल हम देखते हैं कि लोगों के जीवन की उम्र बुहत कम होती जा रही है। 40 के बाद ही आजकल लोगों में हार्ट अटैक और कैंसर जैसी जैसी गंभीर बीमारियां देखने को मिल रही हैं, जिसकी वजह लोग बहुत जल्दी दुनिया को अलविदा कह रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, अगर आप नियमित फल और सब्जियों का सेवन करें, तो आप गंभीर बीमारियों से दूर और लंबे समय तक जीवित रह सकते हैं। बहुत से लोग अक्सर यह सवाल पूछते हैं कि सेहतमंद रहने के लिए रोज कितनी फल-सब्जियां खाने चाहिए, यहां जानें इसका जवाब।

02 / 05
Share

सेहत के लिए लाभकारी होते हैं फल-सब्जियां

आपको बता दें कि फल-सब्जियों में शरीर के लिए जरूरी पोषक के साथ-साथ कई औषधी गुण भी होते हैं। इनमें कैलोरी की मात्रा भी बहुत कम होती है। इनका सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और वजन कंट्रोल रहता है। इसके अलावा, इन्हें खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। यह शरीर की गंदगी बाहर निकालने और गंभीर बीमारियों के विकास का कारण बनने वाले कणों को नष्ट करते हैं।

03 / 05
Share

बढ़ाते हैं उम्र

अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रीशन के एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि लोग फल-सब्जियों का सेवन अधिक करते हैं, वह सामान्य लोगों को तुलना में अधिक उम्र तक जीवित रहते हैं। एक स्टडी में यह भी देखा गया है कि जो लोग रोज 10 फल और सब्जियां खाते हैं, उनमें जल्दी मृत्यु का खतरा 31% तक कम होता है।

04 / 05
Share

शरीर को दे एनर्जी

आपको बता दें कि अगर आप अनाज कम खाएं और फल सब्जियां ज्यादा खाते हैं, तो आप इससे काफी हल्का और एनर्जेटिक महसूस करते हैं। हालांकि, सब्जियों को हल्का पकाकर या उबालकर ही खाना चाहिए।

05 / 05
Share

कितने फल-सब्जियां खाएं

विश्व स्वास्थ्य संगठन यह सुझाव देता है कि स्वस्थ रहने के लिए व्यक्ति को नियमित 400 ग्राम तक फल-सब्जियों का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके अलावा, अगर आप इससे अधिक खाते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए और भी लाभकारी हो सकता है।