अंडे खराब होने के डर का मिल गया पक्‍का इलाज, होटल वालों के तरीके से रखेंगे तो महीने भर नहीं होंगे खराब

शेफ रणवीर बरार ने हाल ही में अंडे को लंबे समय तक स्टोर करने का तरीका बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर टिप्स बताया है। ऐसे में इन टिप्स को फॉलो कर आप लंबे समय तक अंडे को फ्रेश रख सकते हैं।

01 / 06
Share

अंडे को स्टोर करने का सही तरीका

अंडे का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। अंडा प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। इसकी तासीर गर्म होती है जिसकी वजह से सर्दियों में इसका खूब सेवन किया जाता है। सर्दियां आते ही ज्यादातर लोग अंडे का ट्रे खरीद लेते हैं, लेकिन इसे स्टोर करने में कठिनाई होती है। ऐसे में शेफ रणवीर बरार ने अंडे को स्टोर करने का सही तरीका बताया है। यहां जाने अंडे को स्टोर करने का क्या है सही तरीका।

02 / 06
Share

रणवीर बरार ने शेयर किया पोस्ट

उन्होंने इंस्टाग्राम पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट कर अंडे को स्टोर करने का सही तरीका बताया है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा अंडा स्टोर करने का अबतक का सबसे अच्छा तरीका। यहां देखें कि अंडे को लंबे समय तक ताजा और स्वादिष्ट बनाए रखने के लिए मैं क्या करता हूं!

03 / 06
Share

गुणवत्ता होती है प्रभावित

ज्यादातर लोग अंडों को किसी भी तरह से रख देते हैं। लेकिन समय के साथ अंडों की ताजगी और गुणवत्ता प्रभावित होती है।

04 / 06
Share

शेफ रणवीर बरार ने बताया तरीका

शेफ रणवीर बरार ने बताया है कि अंडों को स्टोर करने का सही तरीका यह है कि संकीर्ण सिरा नीचे की ओर और चौड़ा भाग ऊपर की ओर हो।

05 / 06
Share

फ्रेशनेस रहती है बरकरार

इस तरह अंडे को स्टोर करने से अंडे की फ्रेशनेस बरकरार रहती है। इसके साथ ही जब अंडा पुराना होता है तो उसमे हवा बनती है और वो गोल वाली साइड की तरफ बनती है। इसलिए अंडे की गोल वाली साइड को ऊपर और पतली वाली साइड को नीचे की तरफ स्टोर करना चाहिए।

06 / 06
Share

अंडे को स्टोर करने का अन्य तरीका

अंडे को लंबे समय तक स्टोर करने के लिए इसे फ्रिज में बीच के रैक पर रखा जाए। क्योंकि यहां का टेंपरेचर एक जैसा रहता है।