देवी चित्रलेखा उंगलियां चाटकर खाती हैं ये स्पेशल रोटी, स्वाद संग सेहत का है अनोखा संगम, कथा से लौटते ही भर लेती हैं प्लेट
आपने सोशल मीडिया पर अक्सर कथावचक देवी चित्रलेखा की कथाओं के वीडियो देखे होंगे। उनकी कथाओं के वीडियो आए दिन वायरस होते रहते हैं। हाल में एक वीडियो में उन्हें अपने फेवरेट रोटी का जिक्र किया है। जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए बहुत लाभकारी भी है।
देवी चित्रलेखा की फेवरेट रोटी
कथावाचक देवी चित्रलेखा को आज भला कौन नहीं जानता है। सोशल मीडिया पर उनकी कथाओं के वीडियो खूब वायरल होते हैं। उनके अनमोल विचारों के लिए उन्हें काफी लोग फॉलो करते हैं। हाल में उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपने भोजन से जुड़ी जानकारी शेयर किया है। वीडियो में उन्होंने बताया है कि उन्हें एक खास रोटी खाना बहुत पसंद है। यह रोटी खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है और सेहत से भरपूर भी। यहां जानें इस स्पेशल रोटी के बारे में..
ये है वह स्पेशल रोटी
देवी चित्रलेखा के वीडियो से पता चलता है कि उन्हें अंगा रोटी खाना बहुत पसंद है। यह एक खास तरह की रोटी होती है। यह थोड़ी मोटी होती है और इसे लकड़ी या उपलों के अंगारों पर सेंका जाता है। इसलिए रोटी को अंगा रोटी कहते हैं।
खास है बनाने का तरीका
आपको बता दें कि अंगा की रोटी बनाने के लिए आट के साथ बेसन व कुछ मसाले मिलाए जाते हैं और उनका आटा गूंथा जाता है। इस रोटी को डबल रोटी की तरह बेला जाता है, उसके बाद अंगारों पर सेंका जाता है। आमतौर पर आटे में अजवाइन, जीरा, नमक, हींग आदि जैसे मसालों का प्रयोग किया जाता है। कभी-कभी रोटी में घी और गुड़ भरकर भी खाया जाता है।
सेहत के लिए लाभकारी है
यह रोटी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है। साथ ही, इसमें मौजूद मसाले और अन्य सामग्री इसे सेहत के लिए लाभकारी बनाती हैं। इस रोटी को खाने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है। यह आपका पेट लंबे समय तक भरा रखती है और कई बीमारियों से बचाती है। यह शरीर को भरपूर एनर्जी और ताकत प्रदान करती है।
घर जाती ही खाती हैं पेट भर
वीडियो में देवी चित्रलेखा ने बताया है कि वह कथा से जब घर लौटती हैं तो अंगा की रोटी का सेवन जरूर करती हैं। वह घर जाकर यही रोटी मांगती हैं। उनके घर वाले भी मांगने पर उन्हें ये स्पेशल रोटी देते हैं। यह उनकी सेहत और भरपूर एनर्जी का सीक्रेट है।
टीम इंडिया ने इस पल के लिए किया 92 साल और 580 टेस्ट का इंतजार
रईस लोग घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाते हैं हरे रंग की ये चीजें, तभी तो धन की होती है बरसात
IPL 2025 में ऐसी होगी लखनऊ सुपर जायंट्स की सबसे मजबूत प्लेइंग 11
देसी साड़ी संग ऐसा विदेशी ब्लाउज पहन आईं भूमि पेडनेकर.. बदला बदला हुलिया देख दीवाना हुआ हर कोई
बॉलीवुड अभिनेत्री को हाईवे पर दिल दे बैठे थे MMA पहलवान संग्राम सिंह, उम्र में इतना अंतर
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited