Navratri Saree Looks: जान्हवी से आलिया तक, नवरात्रि पर खूब जचेंगी ये साड़ियां, एक्ट्रेसेस के लुक्स से लें इंस्पिरेशन

त्योहारों के सीजन की शुरुआत होने वाली है। नवरात्रि के साथ ही त्योहार शुरू हो जाएंगे। त्योहारों के मौके पर महिलाएं सुंदर दिखने के लिए साड़ियां पहनती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के रेड साड़ी लुक्स लेकर आए हैं जिसे ट्राय कर आप खूबसूरत दिख सकती हैं।

01 / 06
Share

साड़ी लुक्स फॉर नवरात्रि

त्योहारों के सीजन में साड़ी पहनना हर महिला को पसंद होता है। नवरात्रि की शुरुआत 3 अक्टूबर से हो रही है और महिलाएं अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई होंगी। नवरात्रि के दौरान लाल रंग की साड़ी पहनना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में आज हम आपके लिए बॉलीवुड हसीनाओं के रेड साड़ी लुक्स लेकर आए हैं जिसे आप ट्राय कर खूबसूरत दिख सकती हैं। यहां देखें एक्ट्रेसेस के रेड साड़ी लुक्स।

02 / 06
Share

मृणाल ठाकुर

रेड कलर की सेक्विन साड़ी में मृणाल कमाल की लग रही हैं। इसे उन्होंने स्लीवलेस ब्लाउज के साथ टीमअप किया है। चोकर नेकपीस के साथ एक्ट्रेस ने इस लुक को कंप्लीट किया है।

03 / 06
Share

जान्हवी कपूर

नवरात्रि के मौके पर आप जान्हवी कपूर के इन साड़ी लुक्स से भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं। उन्होंने ब्राइट रेड कलर की साड़ी को कंट्रास्टिंग ग्रीन-टोन्ड ब्लाउज़ के साथ पेयर किया है। ब्राउन स्मोकी आईज, छोटी सी बिंदी और पीच टोन वाली लिपस्टिक के साथ उन्होंने अपने लुक को स्टाइलअप किया है। मैचिंग नेकपीस, नोज पिन और स्टेटमेंट रिंग के साथ एक्ट्रेस ने अपने लुक को कंप्लीट किया है।

04 / 06
Share

अनन्या पांडे

अनन्या पांडे ने रेड कलर की सेक्विन साड़ी पहनी है, जिसे उन्होंने प्लंजिंग ब्लाउज के साथ टीमअप किया है।

05 / 06
Share

आलिया भट्ट

नवरात्रि के लिए आलिया भट्ट का ये साड़ी लुक आपके लिए परफेक्ट साबिक हो सकता है। एक्ट्रेस ने रेड कलर की प्लेन साड़ी पहनी है। इसके साथ उन्होंने मैचिंग स्लीवलेस ब्लाउज भी पहना है। खुले बाल और ग्लॉसी मेकअप के साथ उन्होंने इस लुक को कंप्लीट किया है।

06 / 06
Share

माधुरी दीक्षित

धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने इंडो वेस्टर्न स्टाइल वाली रेड कलर की साड़ी पहनी है। खुले बालों और स्मोकी मेकअप के साथ एक्ट्रेस ने इस लुक को पूरा किया है।