Karwa Chauth Romance: करवा चौथ की रात क्या पति पत्नी को करना चाहिए रोमांस? जानिए क्या है रिवाज

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ का भारत में खास महत्व है। महिलाओं, खासतौर पर सुहागिन महिलाओं के लिए ये पर्व बहुत मायने रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति के लिए निर्जला व्रत खती हैं। सूर्योदय से शाम चांद निकलने तक महिलाएं भूखे-प्यासे पति की लंबी आयु के लिए दुआ करती हैं। करवा चौथ को लेकर देशभर के कई इलाकों में अलग ही रौनक देखने को मिलती है।

01 / 05
Share

करवा चौथ की रात संभोग करना सही या गलत?

Karwa Chauth: करवा चौथ से जुड़ी कई तरह की मान्यताएं हैं। इस पर्व को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल भी हैं। ऐसा ही एक सवाल है कि क्या करवा चौथ की रात व्रत खोलने के बाद पति-पत्नी संभोग कर सकते हैं। क्या करवा चौथ की रात शारीरिक संबंध बनाना सही है? यूं तो ये किसी का भी बेहद निजी फैसला है लेकिन फिर भी आइए जानते हैं कि करवा चौथ की रात शारीरिक संबंध बनाना सही है या गलत

02 / 05
Share

करवा चौथ का व्रत

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार करवा चौथ का व्रत पति-पत्नी की शुभता और दीर्घायु से जुड़ा होता है। इस दिन महिलाएं भगवान और चंद्रदेव की पूजा करती हैं और संकल्प लेती हैं।

03 / 05
Share

क्या कहते हैं शास्त्र

शास्त्रों में लिखा है कि व्रत के नियमों का पालन करते हुए काम क्रीड़ा से दूर रहना चाहिए। इसी कारण करवा चौथ की रात शारीरिक संबंध बनाने से बचना चाहिए, क्योंकि इसे व्रत के नियमों का उल्लंघन माना जाता है।

04 / 05
Share

संयम और तपस्या का प्रतीक है करवा चौथ

करवा चौथ संयम और तपस्या का प्रतीक है। शास्त्रों में इस दिन संयम रखने पर विशेष जोर दिया गया है। इस कारण भी संभोग करना इस व्रत के उद्देश्य के विपरीत है।

05 / 05
Share

क्या है धार्मिक मान्यता

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शारीरिक संबंधों से बचना ही व्रत का सही पालन होता है। इसलिए, इस दिन पति-पत्नी को इंद्रिय संयम का पालन करना चाहिए और मन को शांत रखते हुए गलत विचारों से दूर रहना चाहिए।