चूहों ने नाक में कर दिया है दम, तो भगाने के लिए आज ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दोबारा नहीं आएंगे नज़र

Home Remedies to Remove Rats: अगर आपके घर में भी चूहों का आतंक बढ़ता जा रहा है तो आप इन घरेलू नुस्खे की मदद से चूहों से छुटकारा पा सकते हैं।

01 / 06
Share

चूहे भगाने का घरेलू उपाय

Home Remedies to Remove Rats: घर की लाख साफ सफाई के बावजूद चूहे आ जाते हैं। सबसे पहले ये किचन को अपना ठिकाना बनाते हैं और फिर धीरे धीरे ये पूरे घर में अपना डेरा जमा लेते हैं। इनसे बीमारियों का खतरा भी रहता है। इसके साथ ही ये घर में रखे सोफे, कपड़े को काट देते हैं। ऐसे में समय रहते इनसे छुटकारा पाना बेहद जरूरी है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे फॉलो कर आप चूहों से छुटकारा पा सकते हैं।

02 / 06
Share

पेपरमिंट स्प्रे

चूहों को भगाने के लिए आप पिपरमिंट स्प्रे का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए पेपरमिंट को उन जगहों पर छिड़कें जहां चूहे सबसे ज्यादा आते हैं। इनकी गंध से चूहे तुरंत भाग जाते हैं।

03 / 06
Share

तंबाकू

तंबाकू में नशीले पदार्थ होते हैं जिसे खाने के बाद चूहे बेचैन हो जाते हैं और घर से बाहर भाग जाते हैं।

04 / 06
Share

फिटकरी

फिटकरी के पाउडर का घोल बनाकर उनके बिल के बास छिड़कने से भी चूहे भाग जाते हैं। इसकी गंध चूहों को बिल्कुल पसंद नहीं होती है।

05 / 06
Share

लाल मिर्च

चूहों के आतंक से छुटकारा पाने के लिए आप लाल मिर्च पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए लाल मिर्च पाउडर को उन जगहों पर छिड़कें जहां चूहे आते हैं।

06 / 06
Share

कपूर

चूहों को कपूर की गंध भी नहीं पसंद होती है। इससे उनकी सांस फूलने लगती है। ऐसे में आप चूहे के बिल के पास कपूर भी रख सकते हैं।