दुनिया की सबसे खतरनाक प्राइवेट आर्मी, जो कॉन्ट्रैक्ट पर लड़ते हैं जंग

आपने दुनिया के ताकतवर देशों की आर्मी के बारे में तो सुना ही होगा। किसी भी देश की आर्मी, उस देश के सुरक्षा ढांचे की रीढ़ होती है। दुनिया की सबसे खतरनाक आर्मी की बात की जाए तो अमेरिका, रूस, चीन और भारत की सेनाओं को सबसे खतरनाक और ताकतवर कहा गया है। हालांकि, क्या आप प्राइवेट आर्मी के बारे में जानते हैं? ये आर्मी हमेशा पैसों के लिए काम करती हैं। दुनिया के कई देशों के पास इस तरह की सेना मौजूद हैं, जानते हैं इनके बारे में...

01 / 05
Share

वैगनर ग्रुप

वैगनर ग्रुप रूस की सबसे खतरनाक प्राइवेट मिलिट्री थी। इसे राष्ट्रपति पुतिन की निजी सेना भी कहा जाता है। यूक्रन के साथ युद्ध में सबसे ज्यादा कत्लेआम इसी सेना ने मचाया था। हालांकि, जब वैगनर ग्रुप ने रूस में पुतिन के खिलाफ विद्रोह शुरू किया था इसे खत्म कर दिया गया।

02 / 05
Share

एकेडमी

यह अमेरिकी निजी सैन्य कंपनी है, जिसके पहले ब्लैकवॉटर के नाम से जाना जाता था। यह दुनिया की सबसे एडवांस निजी मिलिट्री ट्रेनिंग यूनिट है। 26 दिसंबर, 1997 को पूर्व नेवी सील अधिकारी एरिक प्रिंस ने इसकी स्थापना की थी। 2007 में, ब्लैकवाटर को बगदाद में निसौर स्क्वायर नरसंहार के लिए व्यापक रूप से बदनामी मिली थी।

03 / 05
Share

डिफाइन इंटरनेशनल

डिफाइन इंटरनेशनल के दफ्तार दुबई, फिलिपींस, श्रीलंका और इराक में हैं। यह प्राइवेट सैन्य ग्रुप दुनिया के लगभग हर विकासशील देश से लड़ाकों की भर्ती करता है। इसके एवज में 1000 डॉलर प्रति महीना देता है। कहा जाता है कि अमेरिका ने इस सेना का इस्तेमाल इराक में किया था।

04 / 05
Share

एजीज डिफेंस सर्विसेस

एजीज डिफेंस सर्विसेस भी एक तरह का निजी सैन्य ग्रुप है, जिसका मुख्यालय स्कॉटलैंड में है। अब तक यह ग्रुप 60 से ज्यादा देशों में मिशन को अंजाम दे चुका है। एजीज डिफेंस के 5000 सैनिक संयुक्त राष्ट्र अमेरिका और तेल कंपनियों के लिए काम करते हैं।

05 / 05
Share

ट्रिपल कैनोपी

इस निजी कंपनी के पास करीब 2000 सैनिक हैं। इसमें ज्यादातर यूगांडा और पेरू से हैं। कहा जाता है कि इराक के अमेरिकी फौज के निकलने के बाद ट्रिपल कैनोपी के जवान ही ड्यूटी कर रहे हैं। हैती में यह कंपनी अमेरिकी दूतावास की भी सुरक्षा कर रही है।